{"_id":"6254889537e71d1507523d1f","slug":"jnu-clash-education-ministry-sought-report-from-university-administration","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में मारपीट: शिक्षा मंत्रालय ने विवि प्रशासन से मांगी रिपोर्ट, दोनों पक्षों की तरफ से अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू में मारपीट: शिक्षा मंत्रालय ने विवि प्रशासन से मांगी रिपोर्ट, दोनों पक्षों की तरफ से अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
Tue, 12 Apr 2022 01:30 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:30 AM IST
सार
शिक्षा मंत्रालय ने विश्वविद्यालय प्रशासन से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। वामपंथी संगठनों से जुड़े विद्यार्थियों ने पुलिस मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया। शुरुआती जांच में पुलिस ने नोटिस भेजकर दोनों पक्षों के विद्यार्थियों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
जेएनयू के कावेरी हॉस्टल में विवाद
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रामनवमी के दिन रविवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कावेरी हॉस्टल की मेस में नॉनवेज खाना बनाने को लेकर हुए विवाद मामले में पुलिस ने वामपंथी संगठन आइसा और एबीवीपी की शिकायत पर सोमवार को अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्रालय ने विश्वविद्यालय प्रशासन से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। उधर, वामपंथी संगठनों से जुड़े विद्यार्थियों ने पुलिस मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया। शुरुआती जांच में पुलिस ने नोटिस भेजकर दोनों पक्षों के विद्यार्थियों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
Trending Videos
मारपीट को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन वीडियो से करीब 30 विद्यार्थियों की पहचान कर ली गई है। कावेरी हॉस्टल के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जांच के लिए एसीपी वसंतकुंज अजय वेदवाल की देखरेख में दो टीमों का गठन किया है।