जेएनयू में मारपीट: शिक्षा मंत्रालय ने विवि प्रशासन से मांगी रिपोर्ट, दोनों पक्षों की तरफ से अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
शिक्षा मंत्रालय ने विश्वविद्यालय प्रशासन से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। वामपंथी संगठनों से जुड़े विद्यार्थियों ने पुलिस मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया। शुरुआती जांच में पुलिस ने नोटिस भेजकर दोनों पक्षों के विद्यार्थियों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनवमी के दिन रविवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कावेरी हॉस्टल की मेस में नॉनवेज खाना बनाने को लेकर हुए विवाद मामले में पुलिस ने वामपंथी संगठन आइसा और एबीवीपी की शिकायत पर सोमवार को अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
शिक्षा मंत्रालय ने विश्वविद्यालय प्रशासन से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। उधर, वामपंथी संगठनों से जुड़े विद्यार्थियों ने पुलिस मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया। शुरुआती जांच में पुलिस ने नोटिस भेजकर दोनों पक्षों के विद्यार्थियों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
मारपीट को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन वीडियो से करीब 30 विद्यार्थियों की पहचान कर ली गई है। कावेरी हॉस्टल के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जांच के लिए एसीपी वसंतकुंज अजय वेदवाल की देखरेख में दो टीमों का गठन किया है।