{"_id":"5dbc20428ebc3e015255b74d","slug":"jessica-lal-murderer-manu-sharma-petition-on-delhi-high-court-notice-to-state-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसिका लाल हत्याकांड: मनु शर्मा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का सरकार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसिका लाल हत्याकांड: मनु शर्मा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का सरकार को नोटिस
Fri, 01 Nov 2019 06:36 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 01 Nov 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
मनु शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मनु शर्मा की याचिका पर दिल्ली सरकार को एक नोटिस जारी किया है। मनु शर्मा 1999 के जेसिका लाल हत्याकांड का आरोपी है। अपनी याचिका में उसने रिहाई की मांग की है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति मनमोहन और संगीता ढींगरा सहगल की पीठ ने सिद्धार्थ वशिष्ठ की याचिका पर सरकार से अपना जवाब देने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है। वह मनु शर्मा का परिचित है। अदालत 16 दिसंबर को इस मामले में सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
मनु शर्मा ने अप्रैल 1999 में दक्षिणी दिल्ली के महरौली में जेसिका लाल की हत्या की थी। वहीं, दिल्ली सरकार के वकील अमित साहनी ने याचिका दायर कर शर्मा को जवाब देने के लिए कुछ और समय की मांग की है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है कि मनु शर्मा ने लगभग 17 साल बिना किसी क्षमा याचना के जेल में काटे हैं, दिल्ली सरकार पीड़ित के समर्थन में एसआरबी बोर्ड से (जो कैदियों की जिंदगी का निर्णय लेती है) सिफारिश करे। बोर्ड ने इसी साल 19 जुलाई को शर्मा की रिहाई की याचिका को खारिज कर दिया था।