{"_id":"6006e10a4b582d03f83e45f7","slug":"jbm-auto-get-700-low-floor-ac-bus-contract-from-dtc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेबीएम ऑटो को डीटीसी से मिला 700 लो फ्लोर एसी बस का ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीएम ऑटो को डीटीसी से मिला 700 लो फ्लोर एसी बस का ठेका
Tue, 19 Jan 2021 07:09 PM IST
शाहरुख खान
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 19 Jan 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेबीएम ऑटो लिमिटेड को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) से 700 लो-फ्लोर एसी बसों की आपूर्ति का ठेका मिला है। कंपनी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस ठेके के तहत वह डीटीसी को भारत स्टेज-6 उत्सर्जन मानक के अनुकूल 700 लो-फ्लोर एसी बसों की आपूर्ति करेगी। ये बसें सीएनजी से चलने वाली होंगी।
कंपनी ने कहा कि डीटीसी को जिन सिटीलाइफ बसों की आपूर्ति की जायेगी, उनमें स्मार्टकार्ड टिकटिंग सिस्टम, रियल टाइम पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (पीआईएस), इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस), ऑटोमैटिक बस व्हीकल लोकेशन सिस्टम और सीसीटीवी कैमरा जैसी आधुनिक
सुविधाओं होंगी। कंपनी ने कहा कि इन बसों की आपूर्ति अगले वित्त वर्ष में की जायेगी।
कंपनी ने कहा कि इन बसों के दिल्ली में 20 मार्गों पर सेवाएं देने की उम्मीद है। इससे प्रति वर्ष पांच करोड़ यात्रियों को लाभ मिलने का अनुमान है। जेबीएम ऑटो ने कहा कि इन बसों में इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और नीलिंग मैकेनिज्म जैसी सुविधाएं भी होंगी।

नीलिंग मैकेनिज्म के तहत बसें दरवाजे की ओर 60 मिलीमीटर झुक जाती हैं। इससे यात्रियों विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और दिव्यांगों को चढ़ने व उतरने में सहूलियत होती है।