फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Javed was murdered to exact revenge for an old enmity.

Delhi News: पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए की थी जावेद की हत्या

Wed, 07 Oct 2026 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Javed was murdered to exact revenge for an old enmity.
चार किशोरों को पकड़ा, सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल, कारतूस और चाकू बरामद
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा की एंटी सोशल बिहेवियर (एएसबी) सेल पुलिस ने फर्श बाजार थाना क्षेत्र की भीखम सिंह कॉलोनी में हुई गोलीबारी, हत्या व जानलेवा हमले के मामले का खुलासा कर दिया है। सीमापुरी में हुई एक पुरानी हत्या का बदला लेने के लिए किशोरों का इस्तेमाल कर इस वारदात को अंजाम दिलाया गया था। पुलिस टीम ने वारदात में शामिल चार किशोरों को पकड़ लिया है। इनके पास से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल, दो कारतूस और दो चाकू बरामद किए गए हैं। घटनास्थल से चार खाली खोल भी मिले हैं।
पुलिस पूछताछ में किशोरों ने बताया कि शास्त्री पार्क थाने का घोषित अपराधी (बीसी) वसीम उनका मेंटर था। वसीम सीमापुरी में मारे गए बीसी अकबर का दोस्त था। वसीम ने ही उन्हें (किशोरों) अकबर की हत्या का बदला लेने के लिए तैयार किया था। हालांकि इसी साल जनवरी में वसीम की भी उसके भतीजे ने हत्या कर दी थी जिसके बाद किशोरों ने वसीम की बात पूरी करने और अकबर की मौत का बदला लेने के लिए हमले की साजिश रची।
विज्ञापन

किशोरों ने 5 अक्तूबर को जावेद के घर की रेकी की थी। जैसे ही जावेद के घर में होने की पुष्टि हुई, आरोपी अंदर घुस गए और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उसकी मौसी मैमूना बीबी भी घायल हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि घायल जावेद खुद सीमापुरी थाने में दर्ज बीसी अकबर की हत्या के मामले में आरोपी है और फरार चल रहा था। वह पहचान छिपाकर भीखम सिंह कॉलोनी में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 अक्तूबर की रात फर्श बाजार थाना पुलिस को भीखम सिंह कॉलोनी में गोलीबारी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि जावेद के बाएं हाथ में गोली लगी है और गर्दन पर चाकू के निशान हैं जिसकी बाद में मौत हो गई थी, जबकि उसकी मौसी मैमूना बीबी की गर्दन पर भी चाकू से वार किया गया था। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर चारों किशोरों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed