{"_id":"612d23fb8ebc3e7a0e2ef24b","slug":"jantar-mantar-hate-slogan-case-accused-hindu-raksha-dal-chief-pinki-chaudhary-talks-of-surrender-in-online-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंतर मंतर पर सांप्रदायिक नारेबाजी: पिंकी चौधरी का वीडियो आया सामने, कहा- मंगलवार 12 बजे करूंगा आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंतर मंतर पर सांप्रदायिक नारेबाजी: पिंकी चौधरी का वीडियो आया सामने, कहा- मंगलवार 12 बजे करूंगा आत्मसमर्पण
Tue, 31 Aug 2021 12:01 AM IST
Vikas Kumar
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:01 AM IST
सार
वीडियो में पिंकी चौधरी ने दावा किया, ‘‘मैं अब भी अपनी बात पर कायम हूं। मैं और मेरे संगठन के किसी भी कार्यकर्ता ने जंतर-मंतर पर कुछ भी गलत नहीं किया। मैं अदालत का सम्मान करता हूं। मैं कल 31 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे कनॉट प्लेस थाने में आत्मसमर्पण करूंगा और पुलिस के साथ सहयोग करूंगा।’’
विज्ञापन
पिंकी चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित रैली में सांप्रदायिक नारे लगाने और एक धर्म विशेष के खिलाफ प्रचार के लिए युवाओं को उकसाने के मामले में आरोपी हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष भूपिंदर तोमर उर्फ पिंकी चौधरी ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि वह मंगलवार को दिल्ली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में वह अपने खिलाफ सभी आरोपों से कथित तौर पर इनकार करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
उक्त मामले में दिल्ली पुलिस पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं पिंकी चौधरी का जो वीडियो व्हाट्सएप और कुछ अन्य सोशल मीडिया मंचों पर जारी हुआ है उसमें उन्होंने दावा किया है कि उनके ऊपर लगे आरोप झूठे एवं निराधार हैं। इस वीडियो में पिंकी चौधरी यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि मंगलवार दोपहर 12 बजे वह कनॉट प्लेस थाने में आत्मसमर्पण कर देंगे और जांच में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो में उन्होंने दावा किया, ‘‘मैं अब भी अपनी बात पर कायम हूं। मैं और मेरे संगठन के किसी भी कार्यकर्ता ने जंतर-मंतर पर कुछ भी गलत नहीं किया। मैं अदालत का सम्मान करता हूं। मैं कल 31 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे कनॉट प्लेस थाने में आत्मसमर्पण करूंगा और पुलिस के साथ सहयोग करूंगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘गिरफ्तारी के डर से मैं कभी नहीं भागा। अदालत जाना हर व्यक्ति का अधिकार है और मैंने भी वही किया। मेरे खिलाफ सभी आरोप गलत और बेबुनियाद हैं। मैंने अपनी जिंदगी हिंदुत्व के लिए समर्पित की है। जब तक मेरी सांस है, मैं धर्म के लिए काम करता रहूंगा।’’
बता दें कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को पिंकी चौधरी को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में एक सत्र अदालत ने चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।