{"_id":"60088f228ebc3e31c87ac861","slug":"jammu-woman-gave-life-to-3-ashram-news-noi5610628131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू की महिला ने तीन लोगों को दिया जीवनदान, अंगदान के बाद मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू की महिला ने तीन लोगों को दिया जीवनदान, अंगदान के बाद मिला सम्मान
Thu, 21 Jan 2021 01:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू की 44 वर्षीय महिला ने 3 को जीवनदान दिया है। महिला से प्राप्त दोनों किडनी अलग-अलग दो लोगों में और लिवर एक अन्य मरीज में प्रत्यारोपित किए गए, जबकि दोनों कॉर्निया को आईबैंक में सुरक्षित रखा गया है। जानकारी के अनुसार लिवर एक 40 वर्षीय व्यक्ति में और एक किडनी 43 वर्षीय महिला में प्रत्यारोपित किया गया।
विज्ञापन
जम्मू निवासी बिंदिया कोहली का मस्तिष्क मृत घोषित होने के बाद उनके परिजनों ने अंगदान का फैसला लिया। बीते 16 जनवरी को दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर थी। डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। मस्तिष्क मृत होने के बाद डॉक्टरों ने परिजनों को अंगदान के महत्व के बारे में बताया। वहीं, महिला अपनी मृत्यु के बाद अपने अंगदान करना चाहती थीं, उनके इस फैसले का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
महिला से अंग प्राप्त करने के बाद अपोलो अस्पताल में ही एक 40 वर्षीय मरीज को लिवर प्रत्यारोपित किया गया। यह मरीज पिछले 15 दिन से अपोलो अस्पताल के आईसीयू में है। वहीं अपोलो में ही भर्ती एक महिला मरीज को किडनी प्रत्यारोपित की गई है। इस महिला मरीज को पहले भी किडनी प्रत्यारोपण हो चुका है, लेकिन वह असफल होने के कारण दोबारा से प्रत्यारोपण किया गया है।
विज्ञापन
जबकि दूसरी किडनी को दिल्ली के ही एक अन्य अस्पताल में प्रत्यारोपण के लिए भेजा गया। राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोटो) को सूचना देने के बाद दूसरे अस्पताल में भर्ती मरीज को किडनी उपलब्ध कराई गई। जबकि कॉर्निया को नोटो ने आईबैंक में सुरक्षित रखवाया है।
अस्पताल के डॉ मुकुल वर्मा ने बताया कि जब महिला मरीज को अस्पताल में भर्ती किया गया था तब तक उन्हें ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक आ चुका था। भर्ती के समय उन्हें चिकित्सीय तौर पर मृत पाया गया। इस स्थिति में हालत में सुधार नामुमकिन था। 17 जनवरी को मस्तिष्क मृत घोषित होने के बाद प्रत्यारोपण को लेकर अंगदान किया गया।