फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Jammu Kashmir Assembly Elections 2024: 244 candidates in the fray in the first phase

Jammu Kashmir Assembly Elections 2024 : पहले चरण में 244 प्रत्याशी मैदान में, पर्चा वापसी का आज आखिरी दिन

Fri, 30 Aug 2024 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 30 Aug 2024 05:59 AM IST
सार

वैध नहीं पाए गए 35 नामांकन खारिज किए जाने के बाद कुल 244 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इसके बाद जो उम्मीदवार मैदान से हटना चाहते हैं, 30 अगस्त तक पर्चा वापस ले सकते हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Assembly Elections 2024: 244 candidates in the fray in the first phase
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के लिए नामांकनपत्रों की जांच का काम पूरा हो गया। इसमें वैध नहीं पाए गए 35 नामांकन खारिज किए जाने के बाद कुल 244 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इसके बाद जो उम्मीदवार मैदान से हटना चाहते हैं, 30 अगस्त तक पर्चा वापस ले सकते हैं।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर को पहले चरण में 24 सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए 279 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल दिए थे। सात जिलों में रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में बुधवार को पर्चों की जांच पूरी कर ली गई। पहले चरण में कुल 23.27 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिनमें शामिल 5.66 लाख युवा एक निर्णायक भूमिका निभाएंगे। कुल मतदाताओं में 11.76 लाख पुरुष, 11.51 लाख महिलाएं और 60 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

300 से अधिक अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों की कंपनियां होंगी तैनात
जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से शुरू होने वाले तीन चरणों के विधानसभा चुनाव से पहले अर्धसैनिक बलों की 300 से अधिक अतिरिक्त कंपनियां तैनात की जाएंगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जम्मू-कठुआ रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शिव कुमार शर्मा बुधवार रात को बारी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन पर पुलिस स्वागत केंद्र (पीआरसी) पहुंचे और वहां पहुंचे बलों का स्वागत किया। 

दूसरे चरण में 26 सीटों पर 25 सितंबर को मतदान, अधिसूचना जारी  
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 26 सीटों पर मतदान 25 सितंबर को होगा। चुनाव आयोग ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी की। इस चरण में पांच सितंबर तक नामांकन दाखिल होंगे। छह सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और नौ सितंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। मतदाता सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान कर सकेंगे। वोटो की गिनती चार अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed