{"_id":"60f2273f8ebc3ebf593514aa","slug":"jammu-and-kashmir-high-court-gets-new-name-notification-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलाव : जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय को मिला नया नाम, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलाव : जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय को मिला नया नाम, अधिसूचना जारी
Sat, 17 Jul 2021 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
नयी दिल्ली, एजेंसी
नयी दिल्ली, एजेंसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 17 Jul 2021 06:11 AM IST
सार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस बदलाव को प्रभावी करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (कठिनाइयों का निवारण) आदेश, 2021 पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
विज्ञापन
jammu high court
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख संयुक्त उच्च न्यायालय’ का नाम बदलकर अब ‘जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय’ कर दिया गया है। इस बाबत शुक्रवार को एक आदेश अधिसूचित कर दिया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस बदलाव को प्रभावी करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (कठिनाइयों का निवारण) आदेश, 2021 पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। विधि मंत्रालय में न्याय विभाग ने शुक्रवार को आदेश को अधिसूचित कर दिया।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि जम्मू -कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 को जम्मू-कश्मीर राज्य को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पुनर्गठित करने के लिए बनाया गया था।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि ‘केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और केंद्र शासित लद्दाख का संयुक्त उच्च न्यायालय’ नाम बड़ा और बोझिल है, इसलिए इसे जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय कर दिया गया है जो अन्य साझा उच्च न्यायालय के नामों की तर्ज पर है जैसे पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय।