फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Jamia Board: In the tenth examination, daughters excel in the first three places

जामिया बोर्ड : दसवीं की परीक्षा में पहले तीनों स्थानों पर बेटियों का परचम 

Sun, 11 Jul 2021 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Jul 2021 05:30 AM IST
सार

  • सुमैया हसन खान को 98.85 फीसदी अंक, सादिया अमान व आरिशा मजीद जहूरी दूसरे और नफीसा हसन को तीसरा स्थान 

विज्ञापन
Jamia Board: In the tenth examination, daughters excel in the first three places
jmi

विस्तार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) ने शनिवार शाम को दसवीं (नियमित) बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। दसवीं बोर्ड परीक्षा में सुमैया हसन खान ने 98.85 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है जबकि सादिया अमान और आरिशा मजीद जहूरी ने संयुक्त रूप से 97.85 फीसदी अंकों के साथ दूसरा और नफीसा हसन ने 97.71 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन


जामिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो.नजीम हुसैन जाफरी के मुताबिक, दसवीं बोर्ड परीक्षा में 52 फीसदी छात्राएं और48 फीसदी छात्र थे।  जामिया परीक्षा नियंत्रक विभाग  ने दसवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद उसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.jmicoe.in पर  अपलोड कर दिया है। छात्र अपना रोलनंबर डालने के बाद रिजल्ट और अंक जांच सकते हैं। कुल 595 छात्रों ने डिस्टिंक्शन के साथ प्रथम श्रेणी और 209 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए है।
विज्ञापन


 कोविड-19 महामारी के कारण जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष सीबीएसई द्वारा प्रस्तुत वैकल्पिक मूल्यांकन नीति का पालन करते हुए यह रिजल्ट तैयार किया है। इसके लिए जामिया  बोर्ड द्वारा गठित 13 सदस्यीय समिति द्वारा डिजाइन किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने बेटियों को दी बधाई: 
कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कुलपति प्रो. अख्तर ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वे संस्थान और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगी।  प्रो. अख्तर ने डीन फैकल्टी ऑफ एजुकेशन और डीन फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्रयासों की सराहना की, जोकि परीक्षा के समन्वयक थे। उन्होंने समय पर परिणाम घोषित करने के लिए परीक्षा नियंत्रक और उनकी टीम की भी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed