फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Jac, Today is the last day to freeze the seat

जैक : सीट फ्रीज करने का आज अंतिम दिन, एक नवंबर से स्पॉट राउंड की होगी शुरुआत

Mon, 31 Oct 2022 04:51 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 31 Oct 2022 04:51 AM IST
सार

जैक के मुताबिक, जिन छात्रों के दस्तावेजों को पूर्व में सत्यापित कर लिया गया है और उन्हें एक प्रोविजनल पत्र प्राप्त हो गया है, तो उन्हें विश्वविद्यालयों में दोबारा दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्ट नहीं करना है।

विज्ञापन
Jac, Today is the last day to freeze the seat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

दिल्ली के पांच तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिले कि लिए अपनी सीट को फ्रीज करने का सोमवार को अंतिम अवसर है। वहीं, छात्रों द्वारा अपग्रेड किए गए विकल्पों को लेकर भी एक सूची को जारी किया जाएगा। इसके बाद एक नवंबर से स्पॉट राउंड की शुरुआत कर दी जाएगी। इसमें मनपसंद नहीं, बल्कि खाली रह गई सीटों पर ही दाखिला मिल सकेगा।

विज्ञापन


दाखिले की काउंसलिंग कर रही ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग(जैक) दिल्ली के मुताबिक,  सोमवार को दोपहर दो बजे तक अपग्रेडेड सूची को जारी कर दिया जाएगा। वहीं, यदि छात्र अपने आवंटित सूची में कोई अपडेट नहीं चाहते हैं, तो वे रात 11 बजकर 59 मिनट तक सीट को फ्रिज कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने लॉग इन आईडी का इस्तेमाल करना होगा। अभी तक कुल साढ़े छह हजार सीटों में से करीब छह हजार सीटों पर दाखिला हो गया है। 
विज्ञापन


दस्तावेज सत्यापित छात्रों को विवि में नहीं करनी है रिपोर्ट 
जैक के मुताबिक, जिन छात्रों के दस्तावेजों को पूर्व में सत्यापित कर लिया गया है और उन्हें एक प्रोविजनल पत्र प्राप्त हो गया है, तो उन्हें विश्वविद्यालयों में दोबारा दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्ट नहीं करना है। वहीं, जिन छात्रों को दाखिला मिल गया और अगले चरण में दाखिला अपग्रेड भी हो गया है, वे विश्वविद्यालयों में रिपोर्ट न करें। जैक ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्पॉट राउंड से पहले नया पंजीकरण नहीं होगा। ऐसे में पहले से ही पंजीकृत छात्रों को ही दाखिला दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष स्पॉट राउंड में भी मिल सकता है मौका 
जैक के मुताबिक, यदि स्पॉट राउंड में भी सीटें खाली रह जाती हैं, तो खाली सीटों को भरने के लिए एक विशेष स्पॉट राउंड का आयोजन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी संबंधित संस्थान या विश्वविद्यालय की होगी, जो अपने यहां खाली सीटों के आधार पर विशेष स्पॉट राउंड का आयोजन कर सकते हैं।


एक नवंबर को जारी होगी खाली सीटों की सूची 
जैक के मुताबिक, मंगलवार को खाली रह गई सीटों की एक सूची को जारी कर दिया जाएगा। इसके आधार पर छात्रों को दो से चार नवंबर तक दिल्ली प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय(डीटीयू), दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय(डीएसईयू), नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी(एनएसयूटी), इंदिरा गांधी महिला तकनीकी विश्वविद्यालय(आईजीडीटीयूडब्ल्यू) और इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी(आईआईआईटी) दिल्ली में रिपोर्ट करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed