फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ISKCON's grand Rath Yatra will start from Red Fort

Delhi News: लालकिला से निकलेगी इस्कॉन की भव्य रथयात्रा

Thu, 30 Oct 2025 09:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
ISKCON's grand Rath Yatra will start from Red Fort
नई दिल्ली। अन्तरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) दिल्ली शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की भव्य रथयात्रा लालकिला स्थित 15 अगस्त पार्क से निकालेगा। रथयात्रा में केंद्र सरकार के मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और कई गणमान्य व्यक्ति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन

स्थापना महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक एवं इस्कॉन के जॉइंट सेक्रेटरी अनिल गुप्ता ने बताया कि इस बार रथ के आगे फूलों की रंगोली और 11,000 गुब्बारे उड़ाने की विशेष व्यवस्था रहेगी। देश-विदेश से आए भक्त छह घंटे तक हरे कृष्ण महामंत्र के साथ नृत्य करेंगे। शुभ के प्रतीक अश्व और जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रथयात्रा लालकिला मैदान से शुरू होकर दरियागंज, दिल्ली गेट, आसफ अली रोड, अजमेरी गेट, श्रद्धानंद मार्ग, खारी बावली, फतेहपुरी और टाउन हॉल, चांदनी चौक से होती हुई लालकिला मैदान पहुंचेगी। यात्रा के बाद छप्पन भोग, 108 आरतियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संध्या भजन का आयोजन होगा। भक्तों ने पूरे मार्ग पर भव्य स्वागत की तैयारियां की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed