{"_id":"5d595dce8ebc3e89b600e656","slug":"iskcon-temple-organises-huge-krishna-janmashtami-ralley-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्कॉन मंदिर की भव्य शोभयात्रा में झूम उठा नोएडा, बच्चों में दिखी राधा-कृष्ण की छवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्कॉन मंदिर की भव्य शोभयात्रा में झूम उठा नोएडा, बच्चों में दिखी राधा-कृष्ण की छवि
Sun, 18 Aug 2019 07:49 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 18 Aug 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
भव्य शोभायात्रा में शामिल बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्माष्टमी से पहले रविवार को नोएडा स्थित इस्कॉन मंदिर द्वारा एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा सैक्टर–18 स्थित गुरूद्वारे से शुरू होकर मेट्रो स्टेशन, सब मॉल, डीएम चौक, स्पाईस मॉल और अडोब चौक से होते हुए सैक्टर–33 स्थित इस्कॉन मंदिर पर समाप्त हुई ।
विज्ञापन
शोभा यात्रा में सात झांकियां थीं, जिनमें पहली झाँकी श्री श्री गौर निताई की रही। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण वृन्दावन के राधा कृष्ण, द्वारका के राधा-कृष्ण, कृष्ण–बलराम और श्री राम दरबार के रूप में सजे हुए बच्चों की मनोहारी झांकियां थीं । ये बच्चे इस्कॉन नोएडा द्वारा चलाये जा रहे प्रहलाद स्कूल के थे।
विज्ञापन
इस शोभा यात्रा में भारत ही नहीं बल्कि कई देशों के भक्त सम्मिलित हुए । इसके अलावा शोभा यात्रा में बैंड और घोड़े आदि भी शामिल थे। चार घंटे तक चली इस शोभा यात्रा ने नोएडा को हरे कृष्ण की ध्वनि से पूरित कर दिया । शोभा यात्रा के दौरान हजारों लोगों को हलवा का प्रसाद वितरित किया गया ।
विज्ञापन
भक्तों की प्यास बुझाने के लिए पूरी यात्रा में पीने के पानी का एक विशेष टैंकर साथ में रहा । सड़कों पर गंदगी न हो इसके लिए विशेष ध्यान रखा गया । हरे-कृष्ण भक्तों ने भगवद्गीता, रामायण और अन्य आध्यात्मिक ग्रंथों का वितरण किया ।
इस शोभा यात्रा का उद्देश्य नोएडा वासियों को भगवान के जन्मदिवस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के लिये आमंत्रण देना था, ताकि लोग उस दिन भगवान के दर्शन का लाभ उठा सकें।