फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Iranian national held for posing as intelligence agent in Delhi and looting foreigners

दिल्ली: लूटपाट करने वाला ईरानी नागरिक गिरफ्तार, खुद को खुफिया एजेंट बताकर विदेशियों को बनाता था निशाना

Sun, 19 Jun 2022 01:37 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 19 Jun 2022 01:37 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 46 वर्षीय होस्सेन रेजाफर्ड अहमद के रूप में की गई है। वह दक्षिण पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर में रहता है। जानकारी के अनुसार वह 21 मई को मेडिकल वीजा पर भारत आया था।
 

विज्ञापन
Iranian national held for posing as intelligence agent in Delhi and looting foreigners
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

राजधानी दिल्ली में एक ईरानी नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसपर आरोप है कि वह भारत आने वाले विदेशियों के सामने खुद को खुफिया एजेंट बताता था और ड्रग्स लेजाने के संदेह में उनके बैगों की जांच करने के बहाने लूटपाट करता था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 46 वर्षीय होस्सेन रेजाफर्ड अहमद के रूप में की गई है। वह दक्षिण पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर में रहता है। जानकारी के अनुसार वह 21 मई को मेडिकल वीजा पर भारत आया था।
विज्ञापन


भारत आने के बाद उसने दो अन्य लोगों से दोस्ती की जो इस समय फरार हैं। इसके बाद तीनों ने मेडिकल वीजा पर दिल्ली आने वाले कमजोर विदेशी नागरिकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। आरोपी अस्पतालों में आने वालों की आवाजाही को ट्रैक करते थे और फिर उनका पीछा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी को लाजपत नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई एक शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है। बीते 16 जून को एक पीड़ित ने थाने में शिकायत की थी कि वह अपनी पत्नी के साथ ग्रेटर कैलाश स्थित एक अस्पताल से निकलकर घर लौट रहा था। इस बीच अचानक तीन लोग कार के पास आए और उन्हें रोक दिया।

उन्होंने खुद को खुफिया विभाग का आधिकारी बताते हुए पीड़ितों के बैग की जांच शुरू कर दी। बैग की तलाशी लेने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में जब शिकायतकर्ता ने अपना हैंड बैग देखा, तो उन्होंने पाया कि 50000 रुपये, 6500 अमेरीकी डॉलर और कुछ सूडानी पाउंड गायब थे।


इसपर थाने में आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए और इसी के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed