फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   IPU signs MOU with foreign university

आईपीयू ने आईआईआरएस, इसरो, एनडीआरएफ और जापान के विवि से किया करार

Tue, 06 Apr 2021 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
IPU signs MOU with foreign university
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के आपदा प्रबंधन अध्ययन केंद्र ने तीन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ शैक्षणिक सहयोग के लिए समझौता किया है। इनमें नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ), इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ रिमोर्ट सेंसिंग (आईआईआरएस), इसरो, व जापान का कियो विश्वविद्यालय शामिल है।
विज्ञापन

जापान के कियो विश्वविद्यालय के समझौते से आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी तकनीकों को सीखने का अवसर मिलेगा। एनडीआरएफ के साथ हुए समझौते से आपदा प्रबंध के क्षेत्र में प्रशिक्षण और संसाधन, अध्ययन के आदान-प्रदान में मदद मिलेगी। सभी संस्थानों ने आपदा के उभरते क्षेत्रों में संयुक्त रुप से काम करने के लिए गहरी रुचि दिखाई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान, आईआईआरएस के निदेशक डॉ प्रकाश चौहान, इसरो के प्रो राजीव शाह, व दिल्ली फायर सर्विसेज समेत बिहार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष समेत अन्य लोग ऑफलाइन व ऑनलाइन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आईपीयू के कुलपति प्रो महेश वर्मा ने कहा कि विभिन्न शैक्षणिक सहयोगों के माध्यम से इस प्रकार के शैक्षणिक संबंध समय की जरूरत है, जहां हम एक दूसरे के साथ प्रौद्योगिकी और जनशक्ति संसाधनों को साझा कर सकते हैं। इस तरह के अकादमिक सहयोग निश्चित रूप से अनुसंधान और अकादमिक उत्कृष्टता के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed