फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Interpol general meeting will affect traffic on 22 routes

Delhi News: इंटरपोल की आम सभा से 22 मार्गों पर प्रभावित होगा ट्रैफिक, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Mon, 17 Oct 2022 04:32 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 17 Oct 2022 04:32 AM IST
सार

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 अक्तूबर को आमसभा का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 21 अक्तूबर को समापन समारोह को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
Interpol general meeting will affect traffic on 22 routes
दिल्ली ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंटरपोल की 90 वीं वार्षिक आम सभा के चलते नई दिल्ली का ट्रैफिक प्रभावित होगा। आम सभा के चलते सबसे ज्यादा लुटियन की दिल्ली के 22 मार्ग प्रभावित रहेंगे। इन पर ट्रैफिक पुलिस मैनुअली ट्रैफिक संभालेगी। हालांकि आम सभा में आने वाले किसी भी प्रतिनिधि के लिए रूट नहीं लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने संस्थाओं को घर से काम कराने की सलाह दी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के नई दिल्ली रेंज के डीसीपी आलाप पटेल ने बताया कि इंटरपोल की 90वीं वार्षिक आम सभा 18 से 21 अक्तूबर तक दिल्ली में हो रही है। सभा प्रगति मैदान में होगी। इस आम सभा में 195 देशों के प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 अक्तूबर को आमसभा का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 21 अक्तूबर को समापन समारोह को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आम सभा में भाग लेने के लिए आने वाले विदेशी मेहमान नई दिल्ली के सात होटल द ललित, द इंपीरियल, शांगरी ला, ली मेरिडियन, द ओबेरॉय, हयात रीजेंसी और अशोक होटल में ठहरेंगे। इनका मूवमेंट एयरपोर्ट से होटल, होटल से प्रगति मैदान व जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम होगा। विदेशी मेहमानों के लिए इस तरह की ट्रैफिक व्यवस्था की गई है कि इनके वाहन कहीं ट्रैफिक में न रुकें। इसके लिए नई दिल्ली की सड़कों पर कम ट्रैफिक को उतारा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दिखेगा असर 
आम सभा के चलते अशोक रोड, जनपथ, फिरोज शाह रोड, बाराखंभा, सिकंदरा रोड, मुथरा रोड, भैरो मार्ग, एसबी भारती मार्ग, डा. जाकिर हुसैन मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, डा.एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग, कमल अतातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, शांतिपथ, महात्मा गांधी मार्ग, एमआर मार्ग, भीष्म पितामह मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, धौला कुंआ फ्लाइओवर, गुरुग्राम रोड, मेहराम नगर टर्नल और एरोसिटी व उससे जुड़े मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने संस्थाओं को घर से काम कराने की सलाह दी है। लोगों से आग्रह किया है कि वह सार्वजनिक परिवहन सेवा का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed