{"_id":"69eb6c41584d4b839f0cdc3f","slug":"international-flights-will-start-at-pier-c-in-igi-airport-from-first-week-of-may-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआई एयरपोर्ट: मई के पहले सप्ताह से पियर सी पर शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, 50 फीसदी बढ़ेगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआई एयरपोर्ट: मई के पहले सप्ताह से पियर सी पर शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, 50 फीसदी बढ़ेगी क्षमता
Fri, 24 Apr 2026 06:42 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:42 PM IST
सार
आईजीआई एयरपोर्ट पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए टर्मिनल-3 के पियर सी को मई से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए शुरू किया जाएगा। इससे क्षमता में 50 प्रतिशत वृद्धि होगी और हर साल करीब एक करोड़ अतिरिक्त यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। टर्मिनल-3 के पियर सी को मई के पहले सप्ताह से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए शुरू किया जाएगा। इस पहल से एयरपोर्ट की अंतरराष्ट्रीय यात्री क्षमता में करीब 50 फीसदी वृद्धि होगी। नई सुविधा शुरू होने से हर साल लगभग एक करोड़ अतिरिक्त यात्री लाभ उठा सकेंगे।
टर्मिनल-3 की कुल अंतरराष्ट्रीय क्षमता बढ़कर 3 से 3.2 करोड़ यात्रियों प्रति वर्ष हो जाएगी। यह बदलाव बढ़ती हवाई यात्रा की मांग को पूरा करने में सहायक होगा। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। एयरपोर्ट पर भीड़ भी कम होगी। प्रशासन ने इस विस्तार को यात्रियों के हित में बताया है।
मौजूदा ढांचे का उपयोग
पियर सी को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए तैयार करने में कोई नया निर्माण नहीं हुआ है। पहले इस पियर का उपयोग घरेलू उड़ानों के लिए होता था। अब मौजूदा ढांचे में बदलाव कर इसे अंतरराष्ट्रीय संचालन के अनुरूप बनाया गया है। यह एक लागत प्रभावी और त्वरित समाधान है। इससे समय और संसाधनों की बचत हुई है।