फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Insulting migrant guests in BJP office in delhi snatching food plates out

Delhi: भाजपा कार्यालय में प्रवासी मेहमानों का अपमान, खाने की प्लेट छीनकर किया बाहर, पदाधिकारियों ने मांगी माफी

Tue, 22 Nov 2022 07:53 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 22 Nov 2022 07:53 AM IST
सार

चुनाव के दौरान भाजपा कई राज्यों के कार्यकर्ताओं को बुलाती है। ताकि वह संपर्क अभियान के तहत भाजपा के पक्ष में मतदान करा सकें। इनके समन्वय के लिए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश को प्रभारी बनाया गया है। यह मामला उनके समक्ष रखा गया। प्रकरण की जानकारी के बाद न केवल जयप्रकाश, बल्कि वरिष्ठ पदाधिकारी हरीश खुराना, प्रवीण शंकर कपूर व अन्य ने उनसे माफी मांगते हुए उनसे खाना खाने को कहा।

विज्ञापन
Insulting migrant guests in BJP office in delhi snatching food plates out
बीजेपी दफ्तर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्वोत्तर राज्यों से आए भाजपा नेताओं को प्रदेश भाजपा कार्यालय में अपमानित होना पड़ा। मीटिंग के बाद जैसे ही वह खाना खाने पहुंचे तो उनके हाथों से प्लेट तक छीनने की कोशिश की गई। खाना स्थल से भी बाहर कर दिया गया। पार्टी के कुछ नेताओं की इस करतूत से पूर्वोत्तर राज्यों से आए प्रवासी मेहमान नाराज हो गए। इसके बाद भाजपा की पूर्वांचली महिला कार्यकर्ताओं ने भी जमकर हंगामा किया। आखिरकार प्रांतीय पदाधिकारियों ने माफी मांगकर मामले को शांत कराया।

विज्ञापन


चुनाव के दौरान भाजपा कई राज्यों के कार्यकर्ताओं को बुलाती है। ताकि वह संपर्क अभियान के तहत भाजपा के पक्ष में मतदान करा सकें। इनके समन्वय के लिए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश को प्रभारी बनाया गया है। यह मामला उनके समक्ष रखा गया। प्रकरण की जानकारी के बाद न केवल जयप्रकाश, बल्कि वरिष्ठ पदाधिकारी हरीश खुराना, प्रवीण शंकर कपूर व अन्य ने उनसे माफी मांगते हुए उनसे खाना खाने को कहा।

विज्ञापन

 

जय प्रकाश ने बताया कि थोड़ी गलतफहमी हो गई थी। सभी नेता संगठन से जुड़े हैं और संगठन के काम के लिए आए हैं। ऐसे में इस गलती के लिए उनसे माफी मांग ली गई और वे अब नाराज नहीं हैं। सभी प्रवासियों को उनके ठहरने के स्थल पर ही भोजन की व्यवस्था पार्टी की तरफ से की गई है, लेकिन सोमवार को किन्हीं कारणों से इस व्यवस्था में कुछ कमी रह गई। खाना स्थल पर जाने से रोकने का कोई निर्देश नहीं दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed