फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Infection rate 30 contacts in the capital

दिल्ली में 30 फीसदी पार हुई संक्रमण दर, नए मरीजों की संख्या में आई कमी

Sat, 15 Jan 2022 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Infection rate 30 contacts in the capital
नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण दर 30 फीसदी पार हो गई। बीते 24 घंटे में कोरोना के 24383 नए केस मिले हैं, जबकि 34 मरीजों की मौत हो गई। संक्रमितों की संख्या में
विज्ञापन

कमी जांच में गिरावट आने की वजह से हुई है। अगर बृहस्पतिवार और शुक्रवार की तुलना करें तो करीब 19 हजार नमूनों की जांच में कमी आई है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 79,578 नमूनों की जांच में 30.64 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा 26236 मरीजों को छुट्टी दी गई। इससे पहले 13 जनवरी को 98,832 नमूनों की जांच हुई थी और 29.21 फीसदी यानी 28867 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

बहरहाल राजधानी में अब तक 16,70,966 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 15,53388 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
92,273 सक्रिय केस
राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामले 92273 हैं जिनमें से 2529 मरीज अलग अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं 601 मरीज कोविड निगरानी केंद्र और 12 मरीजों का इलाज कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहा है। अभी भी अस्पतालों में भर्ती 99 मरीजों की हालत गंभीर है। वहीं 815 मरीजों को ऑक्सीजन थेरेपी पर रखा गया है। इनके अलावा 671 मरीजों को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में बीते बृहस्पतिवार 31 मरीजों की मौत हुई थी जिनकी डेथ ऑडिट में पता चला है कि 29 लोग पहले से किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त थे और उपचार के दौरान उनमें कोरोना संक्रमण पाया गया। वहीं दो मामले ही सीधे तौर पर कोरोना संक्रमण से जुड़े हैं।

27531 कंटेनमेंट जोन
फिलहाल दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 27531 तक पहुंच गई है। वहीं, घरों में आइसोलेशन में मौजूद 64381 मरीजों का उपचार चल रहा है।
अब तक 1.18 करोड़ टीकाकरण
टीकाकरण की बात करें तो राजधानी में अब तक 1.18 करोड़ वयस्क आबादी दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं। वहीं 15 से 18 वर्ष की आयु वाले 4.59 लाख किशोरों को पहली खुराक दी गई है। इनके अलावा 89417 स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और पहले से बीमार 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वालों को एहतियाती खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed