फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   indian railways changed operation of more than one hundred and fifty trains In view of the possibility of fog

Train alert: रेलवे ने डेढ़ सौ से ज्यादा ट्रेनों के परिचालन में किया बदलाव, कोहरे की आशंका को देखते हुए लिया फैसला

Tue, 30 Nov 2021 08:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Nov 2021 08:16 PM IST
सार

 डेढ़ सौ से अधिक ट्रेनों की फेहरिस्त में एक दिसंबर से ट्रेनों के संचालन पर असर दिखने लगेगा। इससे रेल यात्रियों की परेशानी भी बढ़ेगी।कोहरे की वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त किया है। 

विज्ञापन
indian railways changed operation of more than one hundred and fifty trains In view of the possibility of fog
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

सर्दी के दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे है तो ट्रेन से संबंधित जानकारी लेकर ही घर से निकले। हर साल की तरह इस साल भी कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने डेढ़ सौ से अधिक ट्रेनों के संचालन में बदलावा किया है। इनमें विभिन्न रूट पर चलने वाली डेढ़ सौ से अधिक ट्रेन प्रभावित होंगी। इनमें कई ट्रेन निरस्त की गई है तो कई आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड व रेलवे ट्रैक पर अभी कोहरा शुरू भी नहीं हुआ है कि रेलवे ने परिचालन कारणों का हवाला देते हुए अस्थाई रूप से कई रूट पर चलने वाली ट्रेनों को निरस्त, आंशिक निरस्त व फेरों में कटौती करने का आदेश जारी कर दिया है। डेढ़ सौ से अधिक ट्रेनों की फेहरिस्त में एक दिसंबर से ट्रेनों के संचालन पर असर दिखने लगेगा। इससे रेल यात्रियों की परेशानी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन


कोहरे की वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त किया है। पूर्ण रूप में 28 फरवरी तक निरस्त रहने वाली ट्रेन में हरिद्वार-अमृतसर, दिल्ली-अंबाला, नई दिल्ली-रोहतक इंटरसिटी, अमृतसर-नांगलडैम, लिच्छवी, ऊंचाहार, वाराणसी-बरेली, वाराणसी-बरेली-वाराणसी, बरेली-प्रयाग संगम, नई दिल्ली-आगरा एक्सप्रेस शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह स्पेशल ट्रेन के फेरों में भी कटौती की गई है। कैफियात स्पेशल 26 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार को नहीं चलेगी। इसी तरह वापसी दिशा में बृहस्पतिवार व रविवार को नहीं चलेगी। आनंद विहार-भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस 23 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार को नहीं चलेगी। 

वापसी दिशा में बृहस्पतिवार को नहीं चलेगी। राजगीर-नई दिल्ली स्पेशल सोमवार को नहीं चलेगी तो वापसी दिशा में मंगलवार को नहीं चलेगी। नई दिल्ली-राजगीर स्पेशल मंगलवार को निरस्त रहेगी तो वापसी दिशा में बुधवार को निरस्त रहेगी। 

संपूर्ण क्रांति स्पेशल आने वाली बुधवार को और नई दिल्ली से राजेंद्र नगर जाने वाली बृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी। नई दिल्ली-सहरसा स्पेशल बुधवार को 8 दिसंबर से 23 फरवरी के बीच नहीं चलेगी। वापसी दिशा में प्रत्येक मंगलवार को निरस्त रहेगी। 

नई दिल्ली-जयनगर 25 फरवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को नहीं चलेगी। आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल बुधवार व शुक्रवार को नहीं चलेगी। आनंद विहार-मऊ 10 दिसंबर से 25 फरवरी के बीच प्रत्येक शुक्रवार को नहीं चलेगी। दिल्ली-मालदा टाऊन 8 दिसंबर से 2 मार्च के बीच प्रत्येक बुधवार को निरस्त रहेगी। 

आनंद विहार-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार व बृहस्पतिवार को 27 फरवरी तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा कई स्पेशल ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed