फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   INDIA alliance's strategy to visit Jantar Mantar collapses.

Delhi News: जंतर-मंतर जाने की इंडिया गठबंधन की रणनीति ध्वस्त

Wed, 07 Oct 2026 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
INDIA alliance's strategy to visit Jantar Mantar collapses.
पुलिस की सुरक्षा में सेंध लगाने के लिए लंच के बहाने नजदीक के होटल पहुंचे
विज्ञापन


राहुल गांधी व प्रियंका समेत सभी नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशनों में ले जाया गया

पुरुषोत्तम वर्मा

नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन ने बुधवार को दिल्ली पुलिस की रणनीति में सेंध लगाने का प्रयास किया। हालांकि गठबंधन के नेता इसमें ज्यादा सफल नहीं हो पाए। इंडिया गठबंधन ने बुधवार को चुनाव आयोग कार्यालय पर प्रदर्शन करने की घोषणा की थी, मगर गठबंधन ने रणनीति के तहत इस कॉल को वापस ले लिया। इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सभी सांसदों को लंच के बहाने होटल में बुला लिया। विपक्षी नेताओं को लगा कि वह किसी तरह लंच के बहाने जंतर-जंतर के नजदीक पहुंच जाएंगे। हालांकि दिल्ली पुलिस ने विपक्षी नेताओं की इस रणनीति को भांप लिया था।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली पुलिस को इनपुट्स मिल गए थे कि गठबंधन के नेता हंगामा कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने सुबह ही लुटियंस दिल्ली की सुरक्षा को कड़ा किया हुआ था। हर जगह नाकाबंदी थी, किसी को भी जंतर-तंतर व चुनाव आयोग जाने की अनुमति नहीं थी। विपक्षी नेता अशोक रोड पर आ गए। इसके बाद बूटा सिंह चैंबरी पर पहुुंच गए थे। इससे पहले दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव 50 से ज्यादा लोगों के साथ जंतर-मंतर पहुंचने में कामयाब हो गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

जब विपक्षी नेता बूटा सिंह चैंबरी पहुंचे तो जंतर-मंतर व आसपास तैनात सुरक्षा जवानों को यहां बुला लिया था। यहां पर विपक्षी नेताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि दिल्ली पुलिस उनकी बसों को कहीं जाने नहीं दे रही और व जंतर-मंतर नहीं जा सकते। इसके बाद दिल्ली पुलिस द्वारा राहुल गांधी व प्रियंका समेत सभी नेताओं को हिरासत में लेकर विभिन्न पुलिस स्टेशनों में ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली पुलिस की चेतावनी

राजधानी दिल्ली में इन दिनों प्रदर्शनों का दौर जारी है। कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर एक बार फिर प्रदर्शन का एलान किया है। वहीं इस प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उसने आदेश न मानने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।


दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का जिक्र किया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के रिट पिटीशन (सिविल) मजदूर किसान शक्ति संगठन बनाम भारत सरकार के आदेश और उस आदेश के पालन में जारी दिल्ली पुलिस के स्टैंडिंग ऑर्डर के अनुसार, जंतर-मंतर पर कोई भी मीटिंग, प्रदर्शन, धरना या विरोध-प्रदर्शन करने के लिए सक्षम अधिकारी से पहले से अनुमति लेना जरूरी है। ऐसी अनुमति के लिए आवेदन, प्रस्तावित कार्यक्रम से कम से कम 10 दिन पहले डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (नई दिल्ली जिला) को जमा करने होंगे। दिल्ली पुलिस ने कहा कि सभी संबंधित लोगों को इन निर्देशों का पालन करना होगा। इनका उल्लंघन करने पर कानून के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed