फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Increased security at Singhu and Tikari border 20 additional companies of paramilitary forces deployed

सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर बढ़ाई सुरक्षा, अर्द्धसैनिक बलों की 20 अतिरिक्त कंपनियां तैनात

Sun, 31 Jan 2021 02:23 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sun, 31 Jan 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
Increased security at Singhu and Tikari border 20 additional companies of paramilitary forces deployed
अर्धसैनिक बल - फोटो : amar ujala
सिंघु बॉर्डर पर शुक्रवार को हुए बवाल और नई दिल्ली के अतिसुरक्षित इलाके में स्थित इस्त्राइली दूतावास पर धमाके के बाद सिंघु और टिकरी बॉर्डर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। वहां अर्धसैनिक बल की अतिरिक्त कंपनियां तैनात कर दी गयी है और प्रदर्शन स्थल पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके साथ ही धरनास्थल पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है। आसपास के इलाके में ड्रोन से नजर रखी जा रही है। साथ ही पुलिसकर्मी लगातार वीडियोग्राफी कर रहे हैं।
विज्ञापन


परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त पुलिस को अपने इलाके में स्थित बॉर्डर पर पूरी तरह से नजर रखने के लिए कहा गया है और हरेक दो घंटे पर बॉर्डर के हालात के बारे में आला पुलिस अधिकारियों को अवगत कराने के लिए कहा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सिंघु बॉर्डर के हालात को देखते हुए वहां अर्द्धसैनिक बलों की संख्या बढ़ा दी गयी है। अतिरिक्त 20 कंपनियों को तैनात कर दिया गया है। वहां पहले से अर्द्धसैनिक बल की पांच कंपनियां तैनात थी। 
विज्ञापन


साढ़े तीन किलोमीटर तक पुलिस ने तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बना दिया है। बेरीकेड लगाकर रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और प्रदर्शन स्थल तक जाने की अनुमति किसी को नहीं है। हरियाणा की ओर से आने वाले किसी भी शख्स की पूरी जांच पड़ताल के बाद दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। वहीं इलाके में इंटरनेट की सुविधा पूरी तरह से बंद कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से टिकरी बॉर्डर पर भी अर्द्धसैनिक बलों की संख्या में बढ़ोतरी की गयी है। वहां अर्द्धसैनिक बल की 8 अतिरिक्त कंपनियां तैनात किया गया है। आला अधिकारी हालात पर पूरी तरह से नजर रख रहे हैं। सभी बॉर्डरों पर लगातार वीडियोग्राफी करवायी जा रही है। बीच-बीच में ड्रोन उड़ाकर आसपास के इलाके के हालातों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि सभी बॉर्डरों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed