फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   In the encounter, the miscreant brothers got shot in the legs

मुठभेड़ में बदमाश भाइयों के पैरों में लगी गोली

Mon, 08 Nov 2021 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
In the encounter, the miscreant brothers got shot in the legs
नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने लूटपाट करने वाले बदमाश भाइयों घोघा गांव निवासी ललित जैन और मोहित जैन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों ने पुलिस पर गोली चलाई थी। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। ये बदमाश गैंगस्टर नीरज बवानिया और बबलू घोघा गैंग के लिए वारदात करते थे। इनके कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल, चार कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक सिम और चोरी की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि ललित पर 43 और मोहित पर 39 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 31 अक्तूबर की सुबह पुलिस को द्वारका सेक्टर 23 इलाके में सैर पर निकली एक महिला से पिस्टल के बल पर दो बाइक सवारों के मोबाइल फोन लूटने की सूचना मिली। द्वारका सेक्टर-23 थाने की पुलिस, स्पेशल स्टाफ और साइबर सेल ने जांच शुरू की तो पता चला कि बदमाश महिला के फोन में दूसरा सिम चला रहे हैं। वह गलत पते पर लिया गया था। पुलिस ने फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाया। इसके जरिये रविवार सुबह बदमाशों के राधास्वामी सत्संग के पास आने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

बाइक से आए बदमाशों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक फिसल गई। बदमाशों पैदल भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोली चला दी। बदमाशों की गोली दो पुलिसवालों की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश नशे के आदी हैं। दोनों 22 अक्तूबर को जेल से निकलने के बाद लूटपाट, झपटमारी और चोरी की नौ वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों भाई वाहन चोर बबलू घोघा और गैंगस्टर नीरज बवानिया के गिरोह के लिए वारदात कर चुके हैं। दोनों बदमाशों ने नीरज बवानिया के नाम पर उगाही करने के दौरान गोलीबारी के लिए बाइक चुराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed