फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   in delhi containment zone people are demanding biryani and samosa

दिल्लीः कंटेनमेंट जोन में रह रहे लोग अफसरों से कर रहे अजब-गजब मांगे, कोई मांग रहा बिरयानी तो कोई समोसा

Sun, 19 Apr 2020 10:15 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 19 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
in delhi containment zone people are demanding biryani and samosa
Coronavirus Delhi Lock down - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली के कंटेनमेंट जोन में तैनात अधिकारियों को अजब-गजब की गुजारिशें मिल रही हैं। किसी को मटन व चिकन बिरयानी चाहिए तो कोई गरमागरम समोसा, मिठाई, पिज्जा खाने की मांग कर रहा है। 

विज्ञापन

अधिकारी पहले तो इंतजार करने का हवाला देकर शांत करने की कोशिश करते हैं। बाद में खाने की इन चीजों को जरूरी सेवाओं में नहीं आने का हवाला देकर इनकार कर दिया जाता है।
विज्ञापन


दरअसल, तीन या इससे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर दिल्ली सरकार संबंधित इलाके को सील कर रही है। इसके बाद यहां न तो किसी को अंदर जाने की इजाजत है और न ही बाहर निकलने की। लोगों की आम जरूरतों की सप्लाई का जिम्मा अधिकारी उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप का सहारा लिया जा रहा है। अधिकारियों के इस ग्रुप में स्थानीय निवासी भी जुड़ रहे हैं। आम लोग इस ग्रुप में अपनी मांग भेजते हैं, जिसे उनके घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मौके पर तैनात कर्मियों की होती है।

अलग-अलग जोन में तैनात अधिकारियों का कहना है कि लोगों की अजीब-अजीब से मांगें आ रही हैं। कुछ लोग पिज्जा, मिठाई व गरमागरम समोसा मांगते हैं तो कोई मटन व चिकन बिरयानी खाने की इच्छा जाहिर करता है। 


इससे कई बार अधिकारियों का परेशानी भी होती है। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में तैनात अधिकारी का जिम्मा दूध, पानी, सब्जी, राशन सरीखी जरूरी सेवाओं की सप्लाई सुनिश्चित करना है। 

उनकी पसंदीदा मांग नहीं पूरी की जा सकती है। ऐसे में जोन में तैनात सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह इस तरह की मांग को नजरअंदाज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed