Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Illegal parking on Govindpuri road troubles residents

Delhi News: गोविंदपुरी सड़क पर अवैध पार्किंग से निवासी परेशान

Sat, 28 Feb 2026 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Illegal parking on Govindpuri road troubles residents
सड़क किनारे खड़े वाहनों से लगता है जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। तुगलकाबाद एक्सटेंशन स्थित गोविंदपुरी मुख्य सड़क पर अवैध पार्किंग और फुटपाथ कब्जे के कारण स्थानीय निवासी परेशान हैं। निवासियों के अनुसार, सड़क के दोनों ओर बोर्ड लगाकर अवैध रूप से पार्किंग स्थल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
आरोप है कि सड़क किनारे बड़ी संख्या में वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है। कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लंबे समय से चल रही अनियमितताओं के कारण आम नागरिकों का जीवन प्रभावित हो रहा है लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय निवासियों ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में शिकायत दर्ज कराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी ममता ने बताया कि गोविंदपुरी रोड पर एक अस्थायी खोखा बनाकर ई-रिक्शा बैटरी चार्जिंग का काम किया जा रहा है। खोखे के कारण पूरा रोड घिरा हुआ है, जिस कारण जाम लग रहा है। वहीं, गोविंदपुरी के स्थानीय निवासी सूरज ने बताया कि सुबह और शाम के समय हालात बेहद खराब हो जाते हैं। दो गाड़ियां आमने-सामने आ जाएं तो निकलना मुश्किल हो जाता है। शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि संबंधित स्थल का तत्काल निरीक्षण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed