Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   IIIT to make wayfinding easier for the visually impaired

Delhi News: दृष्टिबाधितों के लिए रास्ता खोजने की राह आसान बनाएगा आईआईआईटी

Wed, 11 Nov 2026 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
IIIT to make wayfinding easier for the visually impaired
पाथसेंस प्रोजेक्ट : ध्वनि आधारित तकनीक विकसित करेंगे शोधकर्ता
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दृष्टिबाधित और कम दृष्टि वाले लोगों के लिए बड़े भवनों, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रास्ता ढूंढने की राह को आसान बनाया जाएगा। इसके लिए आईआईआईटी दिल्ली के शोधकर्ता ध्वनि आधारित संवर्धित वास्तविकता (ऑडियो ऑगमेंटेड रियलिटी) तकनीक विकसित करने की दिशा में शोध करेंगे। इस संबंध में संस्थान के दो शिक्षकों डॉ. ऋचा गुप्ता और डॉ. अनमोल श्रीवास्तव को क्वालकॉम एक्सआर यूनिवर्सिटी रिसर्च ग्रांट-2026 के तहत करीब 62 लाख रुपये का अनुदान मिला है। डॉ. ऋचा गुप्ता मुख्य शोधकर्ता (पीआई) और डॉ. अनमोल श्रीवास्तव सह-शोधकर्ता (को-पीआई) होंगी।

इस तकनीक को विकसित करने के लिए तीन साल तक शोध होगा। इस परियोजना का नाम पाथसेंस रखा गया है। इसके तहत ध्वनि आधारित संवर्धित वास्तविकता तकनीक विकसित करने की संभावनाओं पर काम किया जाएगा। इसका उद्देश्य दृष्टिबाधित लोगों को बिना किसी की मदद के बड़े इनडोर स्थानों में रास्ता पहचानने और अपनी मंजिल तक पहुंचने में सक्षम बनाना है।
विज्ञापन


शोध के दौरान यह समझने का प्रयास भी किया जाएगा कि दृष्टिबाधित लोग आसपास के वातावरण को बिना देखे किस तरह समझते हैं। साथ ही ध्वनि और अन्य गैर-दृश्य संकेतों के माध्यम से उन्हें किसी भवन या स्थान की बनावट और रास्तों की जानकारी किस तरह दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. ऋचा गुप्ता ने कहा कि बड़े भवनों में रास्ता ढूंढना दृष्टिबाधित लोगों के लिए कई चुनौतियां पैदा करता है। इस शोध के माध्यम से यह समझने का प्रयास होगा कि उन्हें किस तरह की जानकारी देकर अधिक आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। डॉ. अनमोल श्रीवास्तव ने कहा कि शोध का उद्देश्य केवल रास्ता बताना नहीं, बल्कि लोगों को उस स्थान की पूरी बनावट समझने में मदद करना है, जहां वे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed