फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Husband stabbed to death in front of wife in market

वारदात: पत्नी के सामने बीच बाजार पति की चाकू मारकर हत्या, तमाशबीन बनी रही भीड़

Thu, 28 Apr 2022 05:31 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 28 Apr 2022 05:31 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी गैंगवार की बात से इनकार कर रहे हैं। देर शाम पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Husband stabbed to death in front of wife in market
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कल्याणपुरी इलाके में बुधवार सरेशाम बीच बाजार एक युवक की उसकी पत्नी के सामने चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त सचिन उर्फ बाबा (25) के रूप में हुई है। पति को बचाने के लिए सचिन की पत्नी लोगों से मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन लोग तमाशबीन रहे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सचिन की पत्नी खुशी ही निजी वाहन से पति को नजदीकी एलबीएस अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर  दिया गया।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि गैंगवार में वारदात को अंजाम दिया गया। सचिन पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। वह एक गैंग से भी जुड़ा था। हालांकि, पुलिस अधिकारी गैंगवार की बात से इनकार कर रहे हैं। देर शाम पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। कल्याणपुरी थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


शादी की सालगिरह के लिए खरीदारी करने निकला था
पुलिस के मुताबिक सचिन अपने परिवार के साथ पांच-ब्लॉक, त्रिलोकपुरी इलाके में रहता था। सचिन की शादी की सालगिरह नजदीक थी। उसी सिलसिले में बुधवार शाम को यह अपनी पत्नी के साथ खरीदारी करने के लिए त्रिलोकपुरी 6-ब्लॉक आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच दो बदमाशों ने सचिन को घेर लिया। पहले आरोपियों ने उस पर ईंट से हमला किया। बाद में चाकू निकालकर उस पर हमला करना शुरू कर दिया। खुशी ने पत्नी को बचाने का खूब प्रयास किया। आरोपियों ने सचिन पर एक दर्जन से अधिक चाकू के वार किए।


सचिन पर दर्ज थे कई मामले
पुलिस सूत्रों के अनुसार सचिन पर कई मामले दर्ज थे। वह एक गैंग से भी जुड़ा हुआ था। पिछले साल अप्रैल में सचिन और उसके दोस्त अभिमन्यु पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया था। हमले में अभिमन्यु की मौत हो गई थी जबकि सचिन बुरी तरह जख्मी हो गया था। उस केस में सचिन ही गवाह था। विरोधी गैंग सचिन से केस से देर रहने के लिए धमका रहा था। माना जा रहा है कि इसी वजह से उसकी हत्या की गई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed