फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Huge controversy in JNU over writing Indian Occupied Kashmir webinar canceled after protest

दिल्ली: 'भारतीय कब्जे वाला कश्मीर' लिखने पर जेएनयू में भारी विवाद, विरोध के बाद वेबिनार रद्द

Fri, 29 Oct 2021 10:40 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 29 Oct 2021 10:40 PM IST
सार

जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार ने बताया कि सेंटर फॉर वूमेन स्टडीज द्वारा 'जेंडर रेजिस्टेंस एंड फ्रेश चैलेंजेज इन पोस्ट-2019 कश्मीर' शीर्षक पर वेबिनार का आयोजन किया जाना था।

विज्ञापन
Huge controversy in JNU over writing Indian Occupied Kashmir webinar canceled after protest
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) एक बार फिर कश्मीर को लेकर विवादों में आ गया है। विवाद बढ़ने पर कश्मीर को लेकर सेंटर फॉर वुमन स्टडीज द्वारा आयोजित वेबिनार को रद्द कर दिया गया। वेबिनार के लिए जारी आमंत्रण पत्र पर शिक्षकों और छात्रों ने विरोध करना शुरू कर दिया था। 

विज्ञापन




विवाद अधिक बढ़ने पर शुक्रवार शाम से आयोजित वेबिनार को रद्द कर दिया गया। कार्यक्रम रद्द होने के बाद अब आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इसे एक गैर संवैधानिक वेबिनार करार दिया। 
विज्ञापन


एबीवीपी ने बताया कि वेबिनार वेबपेज ने जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश को 'भारतीय कब्जे वाला कश्मीर' के रूप में संबोधित किया है, जिस पर हमने आपत्ति दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार ने बताया कि सेंटर फॉर वूमेन स्टडीज द्वारा 'जेंडर रेजिस्टेंस एंड फ्रेश चैलेंजेज इन पोस्ट-2019 कश्मीर' शीर्षक पर वेबिनार का आयोजन किया जाना था। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया, विवाद बढ़ने पर जेएनयू प्रशासन ने कार्यक्रम रद्द करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed