{"_id":"617c2ac2e0347a59213e9c4a","slug":"huge-controversy-in-jnu-over-writing-indian-occupied-kashmir-webinar-canceled-after-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 'भारतीय कब्जे वाला कश्मीर' लिखने पर जेएनयू में भारी विवाद, विरोध के बाद वेबिनार रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 'भारतीय कब्जे वाला कश्मीर' लिखने पर जेएनयू में भारी विवाद, विरोध के बाद वेबिनार रद्द
Fri, 29 Oct 2021 10:40 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:40 PM IST
सार
जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार ने बताया कि सेंटर फॉर वूमेन स्टडीज द्वारा 'जेंडर रेजिस्टेंस एंड फ्रेश चैलेंजेज इन पोस्ट-2019 कश्मीर' शीर्षक पर वेबिनार का आयोजन किया जाना था।
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) एक बार फिर कश्मीर को लेकर विवादों में आ गया है। विवाद बढ़ने पर कश्मीर को लेकर सेंटर फॉर वुमन स्टडीज द्वारा आयोजित वेबिनार को रद्द कर दिया गया। वेबिनार के लिए जारी आमंत्रण पत्र पर शिक्षकों और छात्रों ने विरोध करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विवाद अधिक बढ़ने पर शुक्रवार शाम से आयोजित वेबिनार को रद्द कर दिया गया। कार्यक्रम रद्द होने के बाद अब आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इसे एक गैर संवैधानिक वेबिनार करार दिया।
विज्ञापन
एबीवीपी ने बताया कि वेबिनार वेबपेज ने जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश को 'भारतीय कब्जे वाला कश्मीर' के रूप में संबोधित किया है, जिस पर हमने आपत्ति दर्ज की है।
विज्ञापन
जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार ने बताया कि सेंटर फॉर वूमेन स्टडीज द्वारा 'जेंडर रेजिस्टेंस एंड फ्रेश चैलेंजेज इन पोस्ट-2019 कश्मीर' शीर्षक पर वेबिनार का आयोजन किया जाना था। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया, विवाद बढ़ने पर जेएनयू प्रशासन ने कार्यक्रम रद्द करने का निर्देश दिया है।