फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Holi colours made by Tihar Jail prisoners now available for sale

दिल्ली: तिहाड़ जेल के कैदियों द्वारा बनाए गए गुलाल बिक्री के लिए तैयार

Tue, 23 Mar 2021 10:01 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 23 Mar 2021 10:01 AM IST
विज्ञापन
Holi colours made by Tihar Jail prisoners now available for sale
तिहाड़ जेल के कैदियों द्वारा बनाए गए गुलाल - फोटो : अमर उजाला

तिहाड़ जेल में बंद कैदियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पहल फिर से शुरू कर दी गई है। कैदियों द्वारा बनाए गए गुलाल अब स्टॉल पर उपलब्ध हो गए हैं, जिसे लोग खरीद सकेंगे। इसके साथ ही कैदियों द्वारा तैयार हैंड वॉश, क्लीनर, रूम फ्रेशनर, शैंपू, साबुन और मोमबत्ती भी स्टॉल पर उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन


तिहाड़ जेल प्रशासन ने सामान की बिक्री के लिए तीस हजारी अदालत परिसर और सचिवालय परिसर में स्टॉल की शुरुआत की है। जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि कैदियों के जेल से निकलने के बाद उनके बेहतर जीवन के लिए जेल में कई तरह का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


कैदियों को यह प्रशिक्षण जेल नंबर-पांच में दिया जा रहा है। जेल प्रशासन का मकसद है कि तिहाड़ में बंद युवा कैदी अपने इस हुनर से जीवन को सही दिशा में ले जा सकें। 18 से 21 साल के 25 कैदियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैदी यहां गुलाल, हैंड वाश, हैंड क्लीनर, शैंपू, साबुन, रूम फ्रेशनर और मोमबत्ती बनाना सीख रहे हैं। इन उत्पादों में रसायन का प्रयोग बिल्कुल नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed