{"_id":"687282166de8724cf400f79a","slug":"hint-received-from-jail-woman-shot-for-not-paying-extortion-money-daughter-got-hit-ashram-news-c-340-1-del1004-97290-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: जेल से मिला इशारा, रंगदारी नहीं देने पर महिला पर चलाई गोली, बेटी को लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: जेल से मिला इशारा, रंगदारी नहीं देने पर महिला पर चलाई गोली, बेटी को लगी
विज्ञापन
भलस्वा डेयरी इलाके की घटना, पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भलस्वा डेयरी इलाके में जेल में बंद सरगना के इशारे पर बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने वाली महिला पर गोली चला दी। गोली महिला की बेटी के हाथ पर लगी। पुलिस ने जांच करते हुए वारदात में शामिल दो नाबालिगों को पकड़ा है।
पुलिस भागे हुए एक आरोपी की तलाश कर रही है। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। दोनों आरोपी 15 और 17 साल के हैं। 17 साल का नाबालिग हत्या और डकैती मामले में पहले भी पकड़ा जा चुका है। बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 10 जुलाई की रात करीब 10:40 बजे भलस्वा डेरी थाना पुलिस को मुकुंदपुर में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता हीरा देवी ने बताया कि दो नाबालिग उनके घर आए और 30 हजार रुपये प्रति माह की रंगदारी देने के लिए कहा। रंगदारी देने से इंकार करने पर बदमाशों ने गोली चला दी। वह गोली से बच गई, लेकिन एक गोली उसकी बेटी निशा के हाथ पर लगी। पुलिस ने घायल बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने नामजद नाबालिगों की तलाश शुरू की और सूचना पर दोनों को इलाके से पकड़ लिया। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पूछताछ के दौरान पता चला कि 17 साल का नाबालिग पहले भी हत्या और डकैती के मामलों में शामिल रहा है। उसने बताया कि सितंबर 2024 में विवेक और शिवचंदन के साथ मिलकर अमित की हत्या कर दी थी। इस मामले में पकड़ा गया था। उसने बताया कि जेल मे बंद शिवचंदन ने विवेक को फोन कर महिला से रंगदारी मांगने के लिए कहा था और रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने का निर्देश दिया था। विवेक ने 17 साल के आरोपी को घटना को अंजाम देने के लिए कहा। 10 जुलाई को उसने दूसरे नाबालिग के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।