ट्रंप-मोदी की दोस्ती को मजबूत करने के लिए हिंदू संगठन ने किया यज्ञ, मांगा ये आशीर्वाद
संगठन ने डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती को मजबूत करने के लिए यज्ञ के जरिए देवताओं से भाारत और अमेरिका के संबंध मजबूत करने के लिए उनका आशीर्वाद मांगा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगठन का कहना है कि पूरी दुनिया पर इस्लामिक चरमपंथियों का खतरा बढ़ता जा रहा है और इसके समूल विनाश के लिए अमेरिका और भारत का साथ आना बेहद जरूरी है।
हिंदू सेना नामक संगठन के नेता विष्णु गुप्ता वार्ष्णेय ने कहा कि इस समय अमेरिका पूरी दुनिया में कट्टरपंथियों से मुकाबला कर रहा है। भारत भी इस खतरे का सामना कर रहा है और अपने स्तर पर इससे लड़ रहा है। अमेरिका की तरह भारत भी दुनिया की बड़ी शक्ति बनकर उभर रहा है।
ऐसे में अगर दोनों देश साथ आ जाते हैं, तो इससे आतंक से लड़ने और पूरी दुनिया में शांति का वातावरण बनाने में मदद मिलेगी और सबका विकास होगा। यह हिंदू संगठन इसके पहले भी डोनाल्ड ट्रंप की भारत से दोस्ती मजबूत करने के लिए यज्ञ करता रहा है।