फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Himalayan Film Festival to be inaugurated in Ladakh on September 24

महोत्सव : ‘हिमालयन फिल्म फेस्टिवल’ कल से लद्दाख में, अनुराग ठाकुर करेंगे उद्घाटन

Thu, 23 Sep 2021 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Sep 2021 01:14 AM IST
सार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार (24 सितंबर) को इसका उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
Himalayan Film Festival to be inaugurated in Ladakh on September 24
शेरशाह फिल्म का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख पहली बार ‘हिमालयन फिल्म फेस्टिवल’ की मेजबानी कर रहा है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार (24 सितंबर) को इसका उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि ठाकुर समारोह की शुरुआत करेंगे और इसका आयोजन 24 से 28 सितंबर तक लेह जिले में होगा। पांच दिवसीय उत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में हिंदी फिल्म ‘शेरशाह’ के निर्देशक विष्णुवर्धन और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा शामिल होंगे। 
विज्ञापन


बयान के अनुसार दर्शकों को रोमांचित करने के लिए समारोह में विभिन्न खंड शामिल किए गए हैं, इनमें सिंधु संस्कृति सभागार, लेह में लोकप्रिय फिल्मों का प्रदर्शन शामिल है। इसके अलावा कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें हिमालयी क्षेत्र के फिल्म निर्माताओं, समीक्षकों और तकनीशियनों को आमंत्रित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह महोत्सव फिल्म निर्माण की ओर रचनात्मक झुकाव को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक प्रोत्साहन के रूप में काम करेगा। मंत्रालय ने कहा कि समारोह में लद्दाख की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने के लिए संस्कृति विभाग के सहयोग से वृत्तचित्र और लघु-फिल्म प्रतियोगिताएं, खाद्य उत्सव, संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed