फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   high court decide five year old appeal in eight hearings

चैक बाउंस की पांच साल पुरानी अपील का 8 सुनवाई में फैसला

Sun, 04 Apr 2021 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
high court decide five year old appeal in eight hearings
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने 9 साल पुराने चैक बाउंस के एक मामले का करीब डेढ़ माह में लगातार 8 सुनवाई में निपटारा कर दिया। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अपीलकर्ता ने पीड़ित पक्ष को बकाया 45 लाख रुपये देने का समझौता कर लिया। अदालत ने इस तथ्य के ध्यानार्थ याचिका का निपटारा कर दिया। निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दायर अपील वर्ष 2016 से हाईकोर्ट में लंबित थी।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने 8 फरवरी से 26 मार्च के बीच लगातार 8 सुनवाई कीं। मामला नोएडा सेक्टर-30 निवासी सूरज खन्ना की हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की नाहन तहसील स्थित हिमालयन पाइन गोल्ड रेजिन एंड केमिकल कंपनी से जुड़ा है। इसका एक कार्यालय दिल्ली के दरियागंज में भी है। यह कंपनी मूल रूप से रेजिन (राल) का उत्पादन करती है।
विज्ञापन

पाइन गोल्ड ने ओम प्रकाश दुजोडवाला कंपनी को वर्ष 2010 में माल सप्लाई किया था। इसके बदले दुजोडवाला कंपनी ने पाइन गोल्ड को पांच-पांच लाख रुपये के पांच चेक दिए थे, लेकिन वह बाउंस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब सूरज खन्ना ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में वर्ष 2012 में याचिका दायर की। अदालत ने वर्ष 2015 में सूरज खन्ना के हक में फैसला सुनाते हुए दुजोडवाला कंपनी पर 15 लाख रुपये व इसके दो निदेशकों ओम प्रकाश व उनके बेटे विनीत दुजोडवाला पर 15-15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। साथ ही दोनों को तीन-तीन माह के कारावास की सजा भी सुनाई थी।
पटियाला हाउस के सत्र न्यायाधीश ने उनकी अपील खारिज कर सजा को बरकरार रखते हुए कहा था कि कंपनी की गतिविधियां बंद हो चुकी हैं, ऐसे में निदेशकों पर लगाया गया 15-15 लाख का जुर्माना बढ़ाकर 25-25 लाख रुपये किया जाता है। सत्र न्यायाधीश के आदेश पर अपीलकर्ता ने पीड़ित पक्ष को पांच लाख रुपये का भुगतान किया था।

आरोपी-पीड़ित दोनों की हो चुकी है मृत्यु
सत्र न्यायाधीश के फैसले के खिलाफ आरोपी निदेशक ओम प्रकाश दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे। जुर्माना जमा करने के हाईकोर्ट के 16 दिसंबर 2016 के आदेश पर ओम प्रकाश व अन्य ने बकाया 45 लाख रुपये की धनराशि दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पास जमा करा दी। इस बीच सूरज खन्ना और ओम प्रकाश की मृत्यु हो गई। जिसके बाद सूरज खन्ना के बेटे मोहित खन्ना ने 45 लाख रुपये की धनराशि रिलीज करने का आदेश देने के संबंध में आवेदन दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed