फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Heavy smog in Delhi-NCR

दिल्ली-एनसीआर में छाई स्मॉग की चादर

Sun, 22 Dec 2019 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Heavy smog in Delhi-NCR
नई दिल्ली। हवाओं के नम होने व उसकी गति थमने से दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन शनिवार को स्मॉग की घनी चादर छाई रही। पूरे क्षेत्र में प्रदूषण गंभीर स्तर पर बना रहा। एनसीआर में नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जबकि ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर के साथ टॉप- पांच प्रदूषित शहर एनसीआर के ही थे। सफर का पूर्वानुमान है कि हवा की गति बढ़ने से रविवार को प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी। गंभीर स्तर से हवा बेहद खराब स्तर पर पहुंच सकती है।
विज्ञापन

सफर के मुताबिक, शनिवार को हवा की गति 10 किमी प्रति घंटे से कम रही। वहीं, हवा की नमी भी 69 से 10 फीसदी के बीच रही। इसके अलावा तापमान भी कम रहा। तीनों के मिले-जुले असर से दिल्ली का प्रदूषण छंट नहीं सका और स्मॉग की चादर पूरे एनसीआर में छाई रही।
विज्ञापन

गुरूग्राम को छोड़कर दिल्ली समेत पड़ोसी शहरों में गंभीर स्तर का वायु प्रदूषण रहा। सबसे प्रदूषित शहर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 474 पहुंच गया, जबकि ग्रेटर नोएडा का सूचकांक 467 पर था। गाजियाबाद, दिल्ली व फरीदाबाद का सूचकांक 454, 418 व 441 रहा, जबकि गुरुग्राम की हवा 302 स्तर तक प्रदूषित थी। सफर का पूर्वानुमान है कि रविवार को हवा की गति बढ़ेगी। इससे प्रदूषण स्तर में कमी आ सकती है। इससे हवा बेहद खराब स्तर पर प्रदूषित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के सबसे प्रदूषित छह शहर
नोएडा 474
ग्रेटर नोएडा 467
गाजियाबाद 454
बुलंदशहर 443
फरीदाबाद 441
दिल्ली 418
रात का तापमान बढ़ा, सुबह हल्की बारिश
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार तड़के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हल्की बूंदाबांदी व तीन अंकों के इजाफे के साथ तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो गया। वहीं, दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन तक सुबह घना कोहरा छाया रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिन रात को कड़ाके की ठंड के बाद शनिवार तड़के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली-एनसीआर में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। दूसरी तरफ शुक्रवार की तुलना में शनिवार को करीब तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ऊपर 9.5 डिग्री पहुंच गया। दूसरी तरफ अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, हल्की बारिश के बाद आसमान साफ रहने से अगले दो दिन तक घना कोहरा पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed