{"_id":"614244158ebc3e32763b0622","slug":"heavy-rain-in-delhi-meteorological-department-has-issued-a-yellow-alert-old-record-can-be-broken-due-to-continuous-rain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आज से दो दिन तक तेज बारिश के आसार, लगातार बरसात से टूट सकता है पुराना रिकॉर्ड, येलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आज से दो दिन तक तेज बारिश के आसार, लगातार बरसात से टूट सकता है पुराना रिकॉर्ड, येलो अलर्ट जारी
Thu, 16 Sep 2021 12:35 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:35 AM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक, आज से दिल्ली में बारिश को लेकर नया दौर शुरू हो रहा है। इस वजह से आगामी दो दिनों के लिए दिल्ली लगातार भीगेगी। विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में बृहस्पतिवार से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। अगले दो दिनों के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। साथ ही दिल्ली बारिश को लेकर पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर नया रिकॉर्ड बना सकती है। अगले 24 घंटों में मौसम के करवट लेने के साथ तेज बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार से दिल्ली में बारिश को लेकर नया दौर शुरू हो रहा है। इस वजह से आगामी दो दिनों के लिए दिल्ली लगातार भीगेगी। विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ तेज बारिश हो सकती है।
शुक्रवार के लिए बारिश को लेकर यही स्थिति रहेगी, नतीजतन शुक्रवार तक तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बारिश का नया दौर दिल्ली में बारिश का नया रिकॉर्ड भी बना सकता है।
विज्ञापन
क्योंकि, अभी तक दिल्ली में कुल 1146.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है जो पिछले 46 सालों में सबसे अधिक है। वर्ष 1975 में दिल्ली के आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर 1155 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

दूसरी तरफ बुधवार को दिल्ली में सूरज के कड़े तेवर देखने को मिले। दिनभर सूरज की तपिश की वजह से लोगों का बुरा हाल रहा। बीच-बीच में बादलों ने डेरा डाला, लेकिन बात नहीं बन पाई और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 35.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटों में हवा में नमी का आद्रता का स्तर 62 से लेकर 95 फीसदी तक दर्ज किया गया।