फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   heavy Rain in Delhi Entry and exit gates of Saket metro station closed due to waterlogging

दिल्ली में आफत की बारिश: जलजमाव के चलते साकेत मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद

Tue, 27 Jul 2021 05:12 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 27 Jul 2021 05:12 PM IST
सार

भारी बारिश के बाद हुए जलजमाव के बाद साकेत मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं। लेकिन ट्रेनों का संचालन जारी है। केवल साकेत मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुक रही है।

विज्ञापन
heavy Rain in Delhi Entry and exit gates of Saket metro station closed due to waterlogging
delhi metro - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली में मंगलवार सुबह से हो रही बारिश आफत साबित हो रही है। जलजमाव से सड़कों पर भारी जाम लग रहा है। गाड़ियों की आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन


भारी बारिश के बाद हुए जलजमाव के बाद साकेत मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं। लेकिन ट्रेनों का संचालन जारी है। केवल साकेत मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुक रही है। येलो लाइन समयपुर बादली को गुरुग्राम के हुड्डा सिटी सेंटर से जोड़ती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट कर बताया कि ट्रेनें फिलहाल साकेत मेट्रो स्टेशन पर नहीं रुक रही हैं। जलभराव के कारण एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं। पूरी येलो लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।

वहीं इसके कुछ देर बाद डीएमआरसी ने ट्वीट कर कहा कि साकेत मेट्रो स्टेशन पर सामान्य सेवाएं बहाल हो गई हैं। प्रवेश और निकास द्वार को खोल दिया गया है। 

वहीं, इससे पहले सावन के पहले सोमवार को बारिश न होने से लोगों को काफी मायूसी का सामना करना पड़ा था। पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे, लेकिन मंगलवार तड़के हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

बता दें कि मौसम विभाग ने सोमवार को तेज बारिश की संभावना जताई थी। लेकिन दिनभर आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा, केवल बूंदाबांदी होकर रह गई। वहीं बारिश नहीं होने के कारण दिनभर उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। मंगलवार को भी विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी। जिसके मद्देनजर राजधानी में तड़के बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed