फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Health, corona

13 दिन में दोगुने हुए मरीज, 12 मौत, 229 नए केस

Tue, 19 May 2020 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Health, corona
नई दिल्ली। 13 दिन बाद दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुनी हुई है। बीते 5 मई को दिल्ली में मरीजों का आंकड़ा पांच हजार पार हुआ था, जबकि सोमवार को यह संख्या 10 हजार पार हो गई।
विज्ञापन

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में 299 नए संक्रमित मिले, जबकि 283 मरीजों के टेस्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई। राजधानी में अब कुल संक्रमितों की संख्या 10,054 हो गई है। इनमें 4485 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं। 160 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है। फिलहाल 5409 एक्टिव मरीज हैं, जिनमें से 1772 कोविड अस्पताल, 136 कोविड स्वास्थ्य केंद्र और 625 कोविड निगरानी केंद्रों में हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित 2250 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में कुल 1.39 लाख जांच हो चुकी हैं, जबकि कंटेनमेंट जोन की संख्या 73 है। विभाग के अनुसार, कोविड अस्पतालों में भर्ती 1772 में से 160 मरीज आईसीयू में हैं और 22 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। सबसे ज्यादा दिल्ली एम्स के झज्जर और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीज वेेंटिलेटर पर हैं। यहां 10 कोविड मरीज वेंटिलेटर पर हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed