{"_id":"685c30fad3a40a290701acd0","slug":"he-made-friendship-on-facebook-by-hiding-his-identity-and-kept-raping-her-ashram-news-c-340-1-del1011-95250-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: फेसबुक पर पहचान छिपाकर की दोस्ती, करता रहा दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: फेसबुक पर पहचान छिपाकर की दोस्ती, करता रहा दुष्कर्म
विज्ञापन
-मध्य जिला की नबी करीम थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर पुरानी दिल्ली निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार
-शादी करने की बात पर आरोपी ने युवती से धर्म बदलने की बात की, इन्कार करने पर करने लगा परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। फेसबुक पर पहचान छिपाकर पुरानी दिल्ली के युवक ने यूपी की युवती से दोस्ती कर ली। आरोपी युवती से शादी करने का झांसा उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके लिए वह युवती को दिल्ली बुलाता रहा। आरोप है कि गर्भवती होने पर आरोपी ने दो बार गोली खिलाकर गर्भपात भी करवा दिया। पहचान होने पर शादी के लिए धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान फैजल मुगल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक यूपी की रहने वाली पीड़िता बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। जून 2021 में फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती युवक से हुई थी। आरोपी ने खुद को राहुल बताया था। दोनों अक्सर एक दूसरे से चैट करने के अलावा फोन पर भी बातचीत करने लगे। युवक लगातार अपनी पहचान छिपाता रहा।
इस बीच वर्ष 2022 में पीड़िता किसी काम से दिल्ली आई तो आरोपी उसे नबी करीम के एक होटल में ले गया। वहां आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। वर्ष 2023 में दोबारा दिल्ली आने पर आरोपी ने दुष्कर्म किया। ऐसा कई बार हुआ। कुछ दिनों पूर्व पीड़िता को पता चला कि आरोपी मुस्लिम है तो उसने इसका विरोध किया। आरोपी पीड़िता से धर्म बदलने की जिद करने लगा, लेकिन पीड़िता ने बिना धर्म बदले ही उससे शादी की बात की। इसके लिए आरोपी तैयार नहीं हुआ और धमकाने लगा।