फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Harit Mitra Samman to Zero Waste RWAs and Group Housing Societies

Harit Mitra Samman: जीरो वेस्ट आरडब्ल्यूए व ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों को हरित मित्र सम्मान

Sat, 03 Sep 2022 06:47 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 03 Sep 2022 06:47 AM IST
सार

Harit Mitra Samman: उपराज्यपाल ने शुक्रवार को निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में सभी जीरो वेस्ट आरडब्ल्यूए व ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। 

विज्ञापन
Harit Mitra Samman to Zero Waste RWAs and Group Housing Societies
विनय कुमार सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Harit Mitra Samman: जीरो वेस्ट आरडब्ल्यूए व ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने हरित मित्र सम्मान देकर सम्मानित किया। इन सोसाइटियों को सहभागिता योजना के तहत एमसीडी की तरफ से संपत्तिकर में पांच फीसदी की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन


निगम ने अभी तक अपने 12 जोन की 56 कॉलोनियों व ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों को जीरो वेस्ट कॉलोनी घोषित किया है। उपराज्यपाल ने शुक्रवार को निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में सभी जीरो वेस्ट आरडब्ल्यूए व ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। 
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कार्यभार संभालते ही निगम को आरडब्ल्यूए व नागरिकों को साथ लेकर शहर को हरा भरा और कचरा मुक्त बनाने का निर्देश दिया था। निगम और आम लोगों के साथ साझा प्रयास से बेहद कम समय में इतनी कॉलोनियां जीरो वेस्ट बन गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलोनियों को दिए सम्मान व वित्तीय फायदे से बाकी कॉलोनियों को कचरा प्रबंधन में आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी। उपराज्यपाल के निर्देश पर ही कॉलोनियों को प्रमाणपत्र देने की पहल की गई है। 

इसके लिए निगम ने एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इसके माध्यम से आरडब्ल्यूए, ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी प्रमाणपत्र लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस मौके पर एमसीडी के विशेष अधिकारी अश्विनी कुमार, निगम आयुक्त ज्ञानेश भारती और तमाम आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि व निगम के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


ये कॉलोनियां बनीं जीरो वेस्ट
दक्षिणी क्षेत्र में बी-5, बी-6 वसंत कुंज, नवजीवन विहार, वेस्टेंड कॉलोनी, मध्य क्षेत्र में डिफेंस कॉलोनी, सुंदर नगर, नजफगढ़ क्षेत्र में बेवर्ली अपार्टमेंट, ब्रह्मा अपार्टमेंट, पश्चिमी क्षेत्र में देवदूत अपार्टमेंट, गुलमोहर अपार्टमेंट, करोल बाग क्षेत्र में डीएलएफ करमपुरा, बी ब्लॉक राजौरी गार्डन, रोहिणी क्षेत्र में स्वस्तिक कुंज, ओवरसीज अपार्टमेंट, सिटी सदर पहाड़गंज क्षेत्र में ओबेरॉय अपार्टमेंट, रोहतगी अपार्टमेंट, शाहदरा उत्तरी क्षेत्र में दिल्ली नगर निगम फ्लैट्स न्यू उस्मानपुर, डीडीए फ्लैट्स जाफराबाद, शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र में सानी एनक्लेव, संचार लोक अपार्टमेंट, नरेला क्षेत्र में शांति अपार्टमेंट, इंदिरा कॉलोनी, सिविल लाइंस क्षेत्र में गुलाब वाटिका, मिरिंडा हाउस टीचिंग फ्लैट्स, केशवपुरम क्षेत्र में संदेश विहार, वसुधा एनक्लेव। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed