फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Gurugram: Policeman dies after falling into 10 feet deep pit along with bike

Gurugram : बाइक सहित 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से पुलिसकर्मी की मौत, पुलिया बनाने के लिए की थी खुदाई

Mon, 29 May 2023 07:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 29 May 2023 07:00 AM IST
सार

मृतक की पहचान येदवीर सिंह (54) के रूप में हुई है। मृतक के भाई की शिकायत पर फर्रुखनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Gurugram: Policeman dies after falling into 10 feet deep pit along with bike
demo pic...

विस्तार

फर्रुखनगर में गांव खंडेवला से जटोला रोड पर पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में शनिवार रात मोटरसाइकिल सवार पुलिसकर्मी की गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान येदवीर सिंह (54) के रूप में हुई है। मृतक के भाई की शिकायत पर फर्रुखनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वह उद्योग विहार थाने में हवलदार थे।

विज्ञापन


खंडेवला निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनके भाई येदवीर सिंह सेना से सेवानिवृत्त होकर हरियाणा पुलिस में कार्यरत थे। शनिवार रात वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे। जटोला के पास दस फीट गहरे गड्ढे में मोटरसाइकिल समेत गिर गए। राहगीरों ने इसकी सूचना उनके परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को गड्ढे से निकालकर सीएचसी पटौदी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहां से उन्हें मेदांता के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई का कहना है कि कंपनी ने यहां नहर पक्की करने के लिए दस फीट गहरा गड्ढा खोद रखा है। पुलिया का निर्माण कर रहे ठेकेदार ने सूचना के लिए बोर्ड नहीं लगाया है। ठेकेदार की लापरवाही के चलते ही वह हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed