{"_id":"6af483e355670ffa03032c96","slug":"growing-interest-among-international-students-in-du-over-two-thousand-are-pursuing-their-education-there-ashram-news-c-340-1-del1011-162876-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: डीयू में विदेशी विद्यार्थियों की बढ़ी रुचि, दो हजार से अधिक ले रहे शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: डीयू में विदेशी विद्यार्थियों की बढ़ी रुचि, दो हजार से अधिक ले रहे शिक्षा
विज्ञापन
पीएचडी में सत्र 2025-26 में पहली बार 74 विदेशी शोधार्थियों ने लिया था दाखिला
डीयू की 103वीं वार्षिक रिपोर्ट 2025-26 में सामने आए आंकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय की पहचान अब सिर्फ देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों तक सीमित नहीं रह गई है। विदेशी विद्यार्थियों के बीच भी विश्वविद्यालय का आकर्षण तेजी से बढ़ रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में डीयू में दाखिले के लिए 93 देशों से 9,000 से अधिक आवेदन मिले। इनमें से 2,000 से ज्यादा विदेशी विद्यार्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कर रहे हैं। खास बात यह है कि सत्र 2025-26 में पहली बार विश्वविद्यालय के पीएचडी कार्यक्रमों में 74 विदेशी शोधार्थियों ने दाखिला लिया।
डीयू की 103वीं वार्षिक रिपोर्ट 2025-26 में ये आंकड़े सामने आए हैं। यह वार्षिक रिपोर्ट बृहस्पतिवार को होने वाली डीयू की कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक में रखी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, विश्वविद्यालय में नियमित पाठ्यक्रमों, स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) और नॉन-कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) को मिलाकर कुल 6,41,148 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, विदेशी विद्यार्थियों के बढ़ते रुझान के साथ डीयू ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी अपनी स्थिति बेहतर की है। राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआइआरएफ 2026) में विश्वविद्यालय श्रेणी में डीयू छठे स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में विश्वविद्यालय को 322वीं रैंक मिली है, जबकि पिछले वर्ष वह 328वें स्थान पर था।
शोध के क्षेत्र में भी विश्वविद्यालय ने प्रगति दर्ज की है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्कोपस इंडेक्स्ड जर्नल में डीयू के शोधपत्रों की संख्या 4,120 से बढ़कर 4,618 हो गई है। इसमें करीब 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, विश्वविद्यालय का एच इंडेक्स भी 286 से बढ़कर 309 हो गया है। इससे शोध गतिविधियों में बढ़ोतरी का पता चलता है।
विज्ञापन
तीन नए परिसरों और संस्थानों का हो रहा निर्माण
विश्वविद्यालय अपने बुनियादी ढांचे का भी विस्तार कर रहा है। इसके तहत सूरजमल विहार में ईस्ट कैंपस, द्वारका सेक्टर-22 में वेस्ट कैंपस का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि नजफगढ़ में वीर सावरकर कॉलेज का निर्माण अंतिम चरण में है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक क्षमता का भी विस्तार होगा।