फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Groundwater level raised by two meters from the artificial lake of Dwarka

दिल्ली जल बोर्ड की सफलता : द्वारका की कृत्रिम झील से दो मीटर बढ़ा भूजल स्तर, और बनेंगी

Sat, 04 Sep 2021 03:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 04 Sep 2021 03:57 AM IST
सार

  • दिल्ली जल बोर्ड ने इलाके में दो नई झील बनाने का निर्णय लिया

विज्ञापन
Groundwater level raised by two meters from the artificial lake of Dwarka
कृत्रिम झील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूजल स्तर में सुधार करने के लिए कृत्रिम झील बनाने की दिल्ली जल बोर्ड की योजना सफल हो गई है। द्वारका इलाके में बनाई गई कृत्रिम झील पानी से लबालब है। उसके बनने से इलाके में भूजल स्तर में भी सुधार होना शुरू हो गया है। फिलहाल दो मीटर तक वृद्धि दर्ज की गई है। अब जल बोर्ड अन्य स्थानों पर भी कृत्रिम झील बनाने का कार्य तेज करेगा।

विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड ने द्वारका में पहली कृत्रिम झील का निर्माण करीब दो करोड़ रुपये की लागत से किया है। अवजल शोधक संयंत्र की करीब सात एकड़ जमीन पर इसे बनाने में छह माह लग गए। इसमें उपचारित अपशिष्ट जल को छोड़ने से पहले उपचारित किया जाता है। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, इस झील के आसपास गत दो माह के दौरान भूजल में दो मीटर की वृद्धि हुई है। जल बोर्ड ने इस झील के सफलतापूर्वक चालू होने और भूजल स्तर में वृद्धि के बाद अब द्वारका में दो अन्य झील बनाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


वर्षा जल का होगा संचय
जल बोर्ड ने घटते जलस्तर में सुधार और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पांच कृत्रिम झील तैयार करने का निर्णय लिया था। इन झीलों में से ही द्वारका झील है। वहीं, रोहिणी में 32 एकड़ जमीन पर कृत्रिम झील बनाई जाएगी। निलोठी में 25 एकड़ जमीन पर झील का निर्माण करने की योजना है। तिमारपुर में 45 एकड़ में झील बनाई जानी है। इन पांचों झीलों को पिकनिक स्पॉट के तौर पर विकसित किया जाएगा। इन कृत्रिम झीलों में क्षेत्र के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से साफ पानी छोड़ा जाएगा। इसके अलावा यहां वर्षा जल का संचय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परंपरागत झीलों और तालाबों को भी किया जा रहा विकसित
दूसरी ओर दिल्ली जल बोर्ड परंपरागत झीलों एवं तालाबों को भी विकसित कर रहा है। इन स्थानों पर गंदे पानी को साफ करने वाले कृत्रिम पौधे लगाए जा रहे हैं। महरौली इलाके में झील में कृत्रिम पौधे लगाए गए हैं और इन पौधों ने झील के पानी को साफ करने में अहम भूमिका निभाई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed