फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Grant of bail is not proof of acquittal: Malhotra

जमानत मिलना अपराध से बरी होने का प्रमाण नहीं : मल्होत्रा

Thu, 03 Sep 2026 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Grant of bail is not proof of acquittal: Malhotra
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने एसटीपी घोटाले के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को जमानत मिलने पर कहा कि यह आरोपी के अपराध से बरी होने का प्रमाण नहीं है। जैन के खिलाफ मुकदमा आगे चलेगा और जांच एजेंसी का मामला इतना मजबूत है कि सत्येंद्र जैन समेत अन्य आरोपियों को सजा जरूर होगी।
विज्ञापन

मल्होत्रा ने कहा कि किसी भी जांच एजेंसी की ओर से गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजना या जमानत देना सामान्य न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है। एसटीपी घोटाले में गिरफ्तार सत्येंद्र जैन के मामले में भी यही न्यायिक प्रक्रिया अपनाई गई है। जांच एजेंसी ने जांच के बाद जैन को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने अगस्त में सत्येंद्र जैन को जेल भेजा था और अब उन्हें जमानत दी गई है। मल्होत्रा के अनुसार, जमानत दिए जाने को मामले में आरोपी के निर्दोष साबित होने के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed