फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Government should listen to voice of people

देश की सत्ता को लोगों की भावना समझनी चाहिए : शत्रुघ्न

Mon, 03 Feb 2020 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Government should listen to voice of people
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आवाज उठाते हुए फिल्म अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार शाम गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली को समर्थन देने की अपील की। कौशिकपुरी में जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि शाहीन बाग हिंदुस्तान में ही है। अगर लोगों को इस कानून में खामियां दिखती हैं तो देश की सत्ता को यह समझना चाहिए। इससे पहले शत्रुघ्न ने संगम विहार क्षेत्र से प्रत्याशी पूनम आजाद को समर्थन देने की अपील की। करावल नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह के समर्थन में पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने रहमान चौक पर जनसभा को संबोधित किया। पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने भी कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की। बादली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को समर्थन देने की अपील की। कांग्रेस के कार्यकाल को याद दिलाते हुए कहा कि सभी धर्म और वर्ग के लोग अपने परिवार के सदस्य देवेंद्र यादव को वोट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed