फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   government Schools opened in Delhi

दिल्ली : खुल गए स्कूल...बच्चे नए दोस्तों से मिलकर तकलीफें गए भूल, 4 से खुलेंगे कई प्राइवेट विद्यालय

Sat, 02 Apr 2022 02:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 02 Apr 2022 02:46 AM IST
सार

सभी कक्षाओं के लिए नया सत्र प्रारंभ, दो साल बाद शुरू हुई ऑफलाइन पढ़ाई। बच्चों में दिखी अगली कक्षा में बैठने की खुशी, दोस्तों के संग की मस्ती।

विज्ञापन
government Schools opened in Delhi
back to schools... - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी के स्कूलों में शुक्रवार से सभी कक्षाओं के लिए नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया। कोरोना संक्रमण के कारण करीब दो साल बाद बच्चे हंसते-मुस्कुराते हुए स्कूलों में पहुंचे। किसी को नया दोस्त मिला, तो कोई नई कक्षा में पहुंचकर उत्साहित था। कई बच्चों ने कोरोना के कारण अपनी अच्छी और बुरी यादों को भी एक-दूसरे से साझा किया।

विज्ञापन


ऐसा लगा कि मानों बच्चे अपने दोस्तों से मिलकर दो साल की तकलीफ भूल गए। वहीं, कई निजी स्कूल 4 अप्रैल से खुलेंगे। सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल खुल गए हैं। सत्र के पहले दिन बच्चों की उपस्थिति औसत रही। स्कूल संचालक उम्मीद जता रहे हैं कि सोमवार से बच्चों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


बच्चों को पहले दिन अपनी नई कक्षाओं में जाने और दोस्तों से मिलने की खुशी रही। कोरोना महामारी के कारण करीब दो साल तक स्कूल बंद रहे हैं। जब खुले तो पढ़ाई ऑफलाइन व ऑनलाइन मोड में जारी थी, लेकिन अब नए सत्र में पूरी तरह से ऑफलाइन ही पढ़ाई कराई जाएगी। लंबे समय बाद ऑफलाइन मोड में पढ़ाई के कारण सत्र के पहले दिन बच्चों ने अपने दोस्तों के संग खूब मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन से ही पढ़ाई शुरू
कक्षाओं के पहले दिन बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने व लेने के लिए पहुंचे। नए सत्र के लिए पुस्तकों व वर्दी खरीदने की प्रक्रिया पहले ही समाप्त हो जाने के कारण पहले दिन से ही स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो गई। डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल रमाकांत तिवारी ने बताया कि सत्र के पहले दिन करीब एक चौथाई बच्चे स्कूल पहुंचे। वह दोस्तों से मिलकर व स्कूल का वातावरण देखकर काफी खुश थे।


कई जगह आज ओरिएंटेशन प्रोग्राम
विद्या बाल भवन स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. सतबीर शर्मा ने बताया कि वे 4 अप्रैल से स्कूल खोलेंगे। कक्षाएं शुरू करने से पहले शनिवार को छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित करेंगे, जहां शिक्षक छात्रों के साथ संवाद कर उन्हें टाइम टेबल व कक्षा की जानकारी देंगे। माउंट आबू स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति अरोड़ा ने बताया कि 4 अप्रैल से स्कूल खोला जाएगा। इससे पहले अभिभावकों का ओरिएंटेशन कराया जा रहा है। उन्हें सोमवार से स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed