फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   gold biscuit recovered from a man returning from USA

तस्करी: आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिला सोने का बिस्किट, अमेरिका से आने के बाद जा रहा था अमृतसर

Sat, 02 Oct 2021 10:49 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 02 Oct 2021 10:49 PM IST
सार

इंदिरा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शनिवार को सीआईएसएफ के जवानों ने सोने की तस्करी के आरोप में एक यात्री को पकड़ा है। अमेरिका से आया यह यात्री अमृतसर जा रहा था।

विज्ञापन
gold biscuit recovered from a man returning from USA
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ट्विटर ANI

विस्तार

इंदिरा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शनिवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने सोने की तस्करी के आरोप में एक यात्री को पकड़ा है। यात्री के बैग से 283 ग्राम का एक सोने का बिस्किट मिला है। इस बिस्किट की कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है। यात्री अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचा था और यहां से उसे अमृतसर जाना था। सीआईएसएफ के प्रवक्ता के मुताबिक पकड़े गए यात्री की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


शनिवार को हवाई अड्डे पर एक्सरे मशीन में एक यात्री के बैग में कुछ संदिग्ध दिखा। तलाशी के दौरान सीआईएसएफ के जवानों को बैग में एक सोने का बिस्किट मिला। जवानों ने यात्री को इसके वैध कागजात दिखाने को कहा लेकिन यात्री कोई कागजात नहीं दिखा पाया। इसके बाद जवानों ने यात्री को कस्टम अधिकारियों के हवाले कर दिया। कस्टम अधिकारी यात्री से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed