फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   global live Webinar of farmers on 26th Feb protest against farms laws  

कृषि कानूनों के विरोध में 26 फरवरी को ग्लोबल लाइव वेबिनार में शामिल होंगे दुनियाभर के किसान नेता

Mon, 22 Feb 2021 11:50 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 22 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
global live Webinar of farmers on 26th Feb protest against farms laws  
kisan mahapanchayat, farmers protest up, - फोटो : amar ujala

किसान एकता मोर्चा की ओर से 26 फरवरी की सुबह एक ग्लोबल लाइव वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। सुबह नौ बजे से दोपहर बाद दो बजे तक चलने वाले वेबिनार में कई किसान नेता हिस्सा लेकर अपनी बात रखेंगे। इसके साथ ही तीनों कृषि कानूनों पर चर्चा की जाएगी कि आगे किसान आंदोलन पर किस तरह की रणनीति तैयार की जाए।

विज्ञापन


किसान लगातार कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु, टीकरी, गाजीपुर सहित देश के अलग अलग हिस्सों में डटे हुए हैं। कई बार किसानों की सरकार से वार्ता भी विफल हो चुकी है। सरकार कृषि कानूनों को लेकर कुछ छूट के साथ बदलाव के लिए तैयार है, लेकिन किसान कानूनों को रद्द करवाने की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। सोमवार को किसान एकता मोर्चा ने ट्वीट कर 26 को होने वाले वेबिनार की जानकारी साझा की। 

विज्ञापन



किसान एकता मोर्चा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। साथ ही कार्यक्रम की पूरी जानकारी भी साझा किया है। वेबीनार के लिए कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, मेलबर्न और ब्रिटेन का भी समय शेयर किया गया है। आम लोग भी वेबीनार से जुड़ सकते हैं और सवाल पूछ सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक जारी की गई है।



राकेश टिकैत ने पुराने कोल्हू को चलाया
वहीं गाजीपुर बार्डर पर चल रहे आंदोलन में रविवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने पुराने कोल्हू को चलाया। टिकैत ने कोल्हू में गन्ने लगाए और गन्ने का रस निकालकर आंदोलनकारियों को पिलाया। राकेश टिकैत ने कहा कि धीरे-धीरे गर्मी का मौसम आने लगा है, आंदोलन में डटे किसानों को गन्ने का जूस पिलाने के लिए यह कोल्हू लगाया गया है। इसके साथ ही यह कोल्हू इस बात का भी प्रतीक है कि सख्ती के बिना कुछ नहीं होता। 

लाल किले के गुंबद पर झंडा फहराने वाला गिरफ्तार
उधर कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को निकाली गई ट्रैक्टर रैली में लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी जसप्रीत सिंह ऊर्फ सनी को सोमवार को ही पकड़ा गया है। उस पर आरोप है कि वह 26 जनवरी के दिन लाल किले के गुंबद पर चढ़ा और ऐसा करते वक्त उसके हाथ में स्टील की रॉड थी। मनिंदर के पीछे खड़ा था जसप्रीत वह शख्स है जो पूर्व में गिरफ्तार हुए आरोपी मनिंदर सिंह के पीछे खड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed