फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Glimpses of cinema will be seen in Bollywood Park

दिल्ली: बॉलीवुड पार्क में दिखेगी सिनेमा की झलक, जंगपुरा में बनाया जाएगा स्थायी समिति ने दी निर्माण की मंजूरी

Sat, 29 Jan 2022 08:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 29 Jan 2022 08:46 AM IST
सार

स्थायी समिति के अध्यक्ष बीके ओबेरॉय के अनुसार बॉलीवुड पार्क में भारतीय सिनेमा के इतिहास और इसके विकास को विभिन्न कलाकृतियों, मूर्तियों, अभिनेताओं के कटआउट के जरिये प्रदर्शित किया जाएगा। यह कटआउट बेकार सामग्री से बनाए जाएंगे हैं। बॉलीवुड पार्क जंगपुरा के एक पुराने पार्क में बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Glimpses of cinema will be seen in Bollywood Park
दिल्ली में बॉलीवुड पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने शुक्रवार को जंगपुरा में बॉलीवुड पार्क के निर्माण और वेस्ट टू वंडर पार्क के चरण-दो के विकास को मंजूरी दे दी है। डायनासोर पार्क का भी निर्माण किया जाएगा। इन योजनाओं को स्थायी समिति ने शुक्रवार को मंजूरी दी।
विज्ञापन


स्थायी समिति के अध्यक्ष बीके ओबेरॉय के अनुसार बॉलीवुड पार्क में भारतीय सिनेमा के इतिहास और इसके विकास को विभिन्न कलाकृतियों, मूर्तियों, अभिनेताओं के कटआउट के जरिये प्रदर्शित किया जाएगा। यह कटआउट बेकार सामग्री से बनाए जाएंगे हैं। बॉलीवुड पार्क जंगपुरा के एक पुराने पार्क में बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


यह एक अनूठा पार्क होगा जहां कलाकार राजा हरिश्चंद्र के पहले कदम से लेकर समकालीन फिल्मों तक भारतीय सिनेमा के विकास को प्रदर्शित किया जाएगा। यहां हिंदी के साथ दूसरी भाषाओं के सिनेमा के इतिहास को भी दिखाने की योजना है। यह पार्क वेस्ट टू वंडर पार्क और भारत दर्शन पार्क की तरह राजस्व का अच्छा स्रोत बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलीवुड पार्क का निर्माण 25 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसमें से चार करोड़ रुपये पार्क के रख रखाव और संचालन के लिए होंगे। पार्क का क्षेत्रफल लगभग पांच एकड़ होगा। पार्क में भारतीय सिनेमा से संबंधित सभी प्रति कृतियां लोहे की छड़, नट-बोल्ट, पंखे, तार, पाइप जैसी स्क्रैप सामग्री से बनाई जाएंगी। 

इसी तरह वेस्ट टू वंडर पार्क के चरण-दो को विकसित किया जाएगा। यहां बच्चों के लिए डायनासोर पार्क का निर्माण स्क्रैप वस्तुओं की मदद से किया जाएगा। वेस्ट टू वंडर पार्क में अप्रयुक्त पड़ी तीन एकड़ भूमि में यह पार्क बनेगा। यहां स्क्रैप सामग्री से विभिन्न प्रकार के डायनासोर की प्रति कृतियां बनाई जाएंगी।

स्थायी समिति ने आईटीओ के शहीद पार्क में शहरी बुनियादी ढांचे के निर्माण और पंजाबी बाग में भारत दर्शन पार्क के चरण-दो के विकास के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी। शहीद पार्क में क्रांतिकारियों और राजाओं की प्रतिमाएं या प्रति कृतियां बनाई जाएंगी। यहां सुभाषचंद्र बोस, चाणक्य, चंद्रगुप्त मौर्य, सरदार पटेल आदि की प्रतिकृतियां बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed