फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   girl was cheated by friend another young man forcibly married in Rajasthan police handed over victim to family

दिल्ली: किशोरी को दोस्त ने दिया धोखा, अन्य युवक ने राजस्थान में की जबर्दस्ती शादी, पीड़िता को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Tue, 04 Jan 2022 08:00 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 04 Jan 2022 08:00 PM IST
सार

अपराध शाखा डीसीपी (हेडक्वार्टर) मोनिका भारद्वाज के अनुसार इंस्पेक्टर महेंद्रलाल की देखरेख में एसआई रमेश कौशिक व बहादुर शर्मा की टीम किशोरी की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
girl was cheated by friend another young man forcibly married in Rajasthan police handed over victim to family
दिल्ली पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

किशोरी को उसके दोस्त ने धोखा दिया तो वह दिल्ली में एक अनजान व्यक्ति के पास रुकी। वह व्यक्ति उसे भरतपुर, राजस्थान ले गया। आरोपी ने वहां किशोरी के साथ शादी कर ली। इस समय पीड़िता 21 वर्ष की है और उसका दो वर्ष का बेटा है। दिल्ली पुलिस ने पीड़िता के बारे में सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा कर रखी थी।

विज्ञापन


अपराध शाखा डीसीपी (हेडक्वार्टर) मोनिका भारद्वाज के अनुसार इंस्पेक्टर महेंद्रलाल की देखरेख में एसआई रमेश कौशिक व बहादुर शर्मा की टीम किशोरी की तलाश कर रही थी। पुलिस टीम अन्य तरीकों से किशोरी का पता लगाने के अलावा परिजनों से भी पूछताछ कर रही थी। इस टीम ने जांच के बाद पीड़िता को उसके दो वर्ष के बेटे के साथ दो जनवरी को सीकर, राजस्थान से बरामद कर लिया। यहां वो अपनी ससुराल में रह रही थी।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उसने अक्तूबर, 2018 को अपने दोस्त के लिए घर छोड़ दिया था। जब किशोरी 13 अक्तूबर, 2018 को अपने घर से गायब हुई थी उस समय वह 16 वर्ष की थी। दोस्त ने उसे धोखा दिया। इसके बाद वह कुछ दिन दिल्ली में एक व्यक्ति के पास रही। ये व्यक्ति उसे भरतपुर, राजस्थान ले गया और वहां किशोरी के साथ जबरदस्ती शादी कर ली थी। इसके बाद व्यक्ति पीड़िता को सीकर, राजस्थान स्थित अपने घर ले गया था। यहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। पुलिस ने इंद्रलोक में रहने वाली पीड़िता व उसके बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed